इच्छाशक्ति का कमी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर व देवरिया मामलों की जांच का जिम्मा सीबीआइ को सौंप दिया गया है. हर बार की तरह निचले स्तर के अपराधियों को तो पकड़ लिया जायेगा, पर बड़ी मछलियां छूट जायेंगी. दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जांच स्वतंत्र व निष्पक्ष ढंग से हों. इन सेक्स रैकेट्स के मुख्य कर्ता-धर्ता […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर व देवरिया मामलों की जांच का जिम्मा सीबीआइ को सौंप दिया गया है. हर बार की तरह निचले स्तर के अपराधियों को तो पकड़ लिया जायेगा, पर बड़ी मछलियां छूट जायेंगी.
दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जांच स्वतंत्र व निष्पक्ष ढंग से हों. इन सेक्स रैकेट्स के मुख्य कर्ता-धर्ता जेल पहुंच चुके हैं, लेकिन सीबीआइ को पता लगाना होगा कि इनके ग्राहक कौन-कौन थे?
जरूरी यह है कि हमारा शासन-प्रशासन बाल अधिकारों के संरक्षण को लेकर ज्यादा सजग बने. अमेरिका में तो सरकार बच्चों को उनके माता-पिता की करतूतों से भी बचाती है, लेकिन भारत में जहां-तहां बच्चों का शोषण होता रहता है. सरकारें तर्क दे सकती हैं कि उनके पास ऐसे तमाम बच्चों की देखभाल के लायक पर्याप्त संसाधन नहीं है, लेकिन समस्या संसाधनों के अभाव के बजाय इच्छाशक्ति की कमी की है.
डॉ हेमंत कुमार, गोराडीह, भागलपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










