मुजफ्फरपुर की घटना सोचने पर कर रही विवश

Updated at : 08 Aug 2018 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर की घटना सोचने पर कर रही विवश

मुजफ्फरपुर जिले के बालिका गृह यौन शोषण के मामले का सच परत-दर-परत खुलता जा रहा है. यह वाकई शर्मसार करने वाली खबर है. बालिका गृह में रहने वाली लड़कियों की उम्र पांच से 17 साल है. उसके साथ जिस प्रकार से अनैतिक कार्य किया गया उसे हैवानियत ही कहा जा सकता है. साहित्य की भूमि, […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर जिले के बालिका गृह यौन शोषण के मामले का सच परत-दर-परत खुलता जा रहा है. यह वाकई शर्मसार करने वाली खबर है. बालिका गृह में रहने वाली लड़कियों की उम्र पांच से 17 साल है. उसके साथ जिस प्रकार से अनैतिक कार्य किया गया उसे हैवानियत ही कहा जा सकता है. साहित्य की भूमि, शाही लीची की मिठास के नाम से पहचान रखने वाली मुजफ्फरपुर की धरती का सच हर आदमी को सोचने पर विवश कर दिया है.
राज्य में सियासी गहमागहमी भी खूब चढ़ा हुआ है. विपक्ष की मांग पर राज्य सरकार ने कोर्ट के निर्देश में सीबीआई जांच कराने की मांग को स्वीकार किया है. इसी बीच यूपी के देवरिया की सनसनी वाली खबर भी आयी है. इस तरह से हर रोज देश के कोने-कोने में नाबालिग बच्चियों के साथ हैवानियत हो रहा है.
नितेश कुमार सिन्हा, जानपुल चौक (मोतिहारी)
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola