स्कूली वैन-ऑटो पर जीपीएस
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पिछले काफी समय से जमशेदपुर का अभिभावक संघ स्कूली बच्चों के लिए बस परिचालन की मांग कर रहा है और बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से यह सही भी है. इसकी वजह से ऑटो-वैन चालकों को बहुत नुकसान होगा, जिस कारण वे इसका विरोध कर रहे हैं. स्कूल प्रबंधन इस मसले में पड़ना नहीं चाहता, […]
विज्ञापन
पिछले काफी समय से जमशेदपुर का अभिभावक संघ स्कूली बच्चों के लिए बस परिचालन की मांग कर रहा है और बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से यह सही भी है. इसकी वजह से ऑटो-वैन चालकों को बहुत नुकसान होगा, जिस कारण वे इसका विरोध कर रहे हैं. स्कूल प्रबंधन इस मसले में पड़ना नहीं चाहता, नतीजतन यह मामला लटका हुआ है. प्रशासन अब तक इस बारे में कोई ठोस निर्णय नहीं ले सका है. ऐसे में बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूली वैन- ऑटो में जीपीएस लगाने पर विचार करना चाहिए.
इससे गाड़ियों की लोकेशन और स्पीड की मॉनिटरिंग की जा सकेगी और रफ ड्राइविंग पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी. जीपीएस सिस्टम की लागत अब पहले की अपेक्षा काफी कम हो गयी है. ऐसे में बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन इस मामले में पहल करनी चाहिए. स्कूल प्रबंधन को भी चााहिए कि इस मामले में गंभीरता से ध्यान दें, अन्यथा पश्चाताप करना होगा.
राजन सिंह, इमेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










