इसलामपुर में सोने का लॉकेट और मोबाइल लूटने पहुंचे बदमाश, पुलिस ने दबोचा

Edited by YUVRAJ RATAN
Updated:
विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Bihar Sharif Crime News : नालंदा पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी लूट, इसलामपुर में हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार.

विज्ञापन

बिहारशरीफ से रणजीत सिंह की रिपोर्ट
Bihar Sharif Crime News : नालंदा पुलिस की मुस्तैदी से 26 जून 2026 की शाम इसलामपुर में एक बड़ी लूट की वारदात टल गई. हथियार के बल पर लूट का प्रयास कर रहे दो अपराधियों को पुलिस ने मौके से धर दबोचा. 26 जून को शाम करीब 4:30 बजे इसलामपुर थाना क्षेत्र के मीना बाजार मुख्य सड़क पर स्प्लेंडर बाइक सवार दो बदमाशों ने साइकिल सवार छोटू कुमार, पिता सत्येंद्र प्रसाद, निवासी कल्याणपुर को रोक लिया. हथियार दिखाकर बदमाश उसके गले से सोने का लॉकेट और मोबाइल लूटने की कोशिश कर रहे थे.

गश्ती पुलिस ने नाकाम की लूट, कट्टा-कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

इसी दौरान गश्त पर निकली पुलिस टीम की नजर पड़ी. पुलिस को देखते ही बदमाश भागने लगे, लेकिन टीम ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया. पुलिस ने मौके से 1 देशी कट्टा, 6 जिंदा कारतूस, 5 मोबाइल और घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर प्लस बाइक रजिस्ट्रेशन नंबर BR21AB-2698 बरामद की है.

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान

  1. सुनील कुमार उर्फ गोलू कुमार, उम्र 20 वर्ष, पिता अर्जुन प्रसाद, निवासी झरिया बिगहा, थाना खुदागंज.
  2. सुशांत कुमार उर्फ मुन्ना, उम्र 19 वर्ष, पिता रामनंदन प्रसाद, निवासी भगवानपुर, चोरा बिगहा, थाना इसलामपुर.

अपराधियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस

इस सफलता में पु.अ.नि. प्रवीण कुमार उपाध्याय, सिपाही संतोष कुमार, गृ.सि. डिंपल कुमारी, गृ.सि. जंटु कुमार और चौकीदार विनय पासवान शामिल रहे. पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है.

Also Read : ‘श्याम का लाडला’ बनकर लोगों को ठगने का आरोप, नालंदा के चर्चित ठगी मामले में नया खुलासा, शिकायतकर्ता ने आरोपी पर लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
YUVRAJ RATAN

लेखक के बारे में

By YUVRAJ RATAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन