यातायात अव्यवस्था

Updated at : 18 Jul 2018 7:46 AM (IST)
विज्ञापन
यातायात अव्यवस्था

सोमवार को विभिन्न विपक्षी राजनीतिक पार्टियों द्वारा राजधानी रांची में राजभवन के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया. इसकी वजह से पूरी राजधानी की यातायात व्यवस्था कुछ घंटों के लिए थम-सी गयी. स्कूल बसों में फंसे बच्चे भूख से बिलबिला रहे थे और कितने ही मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी. कुल मिलाकर […]

विज्ञापन

सोमवार को विभिन्न विपक्षी राजनीतिक पार्टियों द्वारा राजधानी रांची में राजभवन के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया. इसकी वजह से पूरी राजधानी की यातायात व्यवस्था कुछ घंटों के लिए थम-सी गयी. स्कूल बसों में फंसे बच्चे भूख से बिलबिला रहे थे और कितने ही मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी. कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि धरना-प्रदर्शन के कारण समस्या आम जनों को हुई.

आम जनता अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अपने प्रतिनिधियों को चुनती है, पर वे अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए उनके ही लिए समस्या उत्पन्न कर देते हैं. सरकार के निर्णयों से असहमत होने पर आप आसानी से अपनी असहमति व्यक्त कर उन्हें इस से अवगत करा सकते हैं. यही लोकतंत्र की खूबसूरती है. धरना या प्रदर्शन कर इस तरह की अव्यवस्था फैलाना कहां तक जायज है.

कन्हाई लाल, लालपुर, रांची

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola