नैतिक शिक्षा की कसौटी पर शिक्षा

प्रतिस्पर्धा के इस युग में जिस तेजी से शिक्षा का व्यवसायीकरण हुआ है, उसी रफ्तार से नैतिक मूल्यों का पतन भी हो रहा है. आज शिक्षाविदों द्वारा शिक्षा के साथ नैतिक शिक्षा के समावेशन की वकालत की जा रही है. लेकिन यह भी सच है कि आधुनिकता की आड़ में संस्कार में गिरावट देखी जा […]
प्रतिस्पर्धा के इस युग में जिस तेजी से शिक्षा का व्यवसायीकरण हुआ है, उसी रफ्तार से नैतिक मूल्यों का पतन भी हो रहा है. आज शिक्षाविदों द्वारा शिक्षा के साथ नैतिक शिक्षा के समावेशन की वकालत की जा रही है. लेकिन यह भी सच है कि आधुनिकता की आड़ में संस्कार में गिरावट देखी जा रही है. नशायुक्त जीवन से परिपूर्ण व्यक्तित्व को कुछ युवा वर्ग उच्चतम दर्जे की जीवन शैली का नाम दे रहे हैं.
यह उनकी मानसिक विकृतियों की पराकाष्ठा है. हम तकनीकी दुनिया की ओर बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसमें युवाओं की भागीदारी सराहनीय है. सामाजिक व पारिवारिक मर्यादाओं एवं संस्कारों से परे होकर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती. इसलिए शिक्षा में नैतिक शिक्षा का होना भी जरूरी है.
एमइएच अंसारी, मधुपुर, देवघर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




