किसानों का दर्द

Updated at : 05 Jul 2018 1:05 AM (IST)
विज्ञापन
किसानों का दर्द

किसानों की आमदनी दोगुनी करने की बात परवान पर है. झारखंड के किसानों की नाउम्मीदियां परवान चढ़ने को आतुर. आद्रा का वर्षा भी सरकार के बीज वितरण नीति पर असर नहीं डाल सका है. जब किसान पेट मारकर बीज बो लेंगे, तब जाकर कृषि विभाग की नींद टूटेगी. समय से कुछ मिलना नहीं है. इस्राइल […]

विज्ञापन
किसानों की आमदनी दोगुनी करने की बात परवान पर है. झारखंड के किसानों की नाउम्मीदियां परवान चढ़ने को आतुर. आद्रा का वर्षा भी सरकार के बीज वितरण नीति पर असर नहीं डाल सका है. जब किसान पेट मारकर बीज बो लेंगे, तब जाकर कृषि विभाग की नींद टूटेगी.
समय से कुछ मिलना नहीं है. इस्राइल जाकर किसान जो कुछ सीखेंगे उसका अनुपालन ऐसे में कैसे होगा? अंततः किसानों के असली मलिक खुदा तो है ही. वैसे मोदीजी की आय दोगुनी के विचार अच्छे हैं और सच लगते भी हैं. समय से बड़ी सरकार है, पर किसान समय के मारे हैं.
झारखंड मे खेती बारी की बात ही बेकार है. यहां तो सब लूटने में ही मगन हैं. फिर भी कुछ लोग हैं जो आज भी किसानी पर ही फिदा है. किसानी होनी भी चाहिए और समय पर खाद बीज अनुदान पर आपूर्ति होनी चाहिए. इस पर झारखंड सरकार को विचार करना चाहिए.
प्रदीप कुमार सिंह, बड़की पोना, रामगढ़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola