ठग बन गये हैं आज के साधु-संत

Published at :17 May 2014 5:24 AM (IST)
विज्ञापन
ठग बन गये हैं आज के साधु-संत

एक वक्त था जब साधु-संत और ऋ षि-मुनिजन ज्ञान, त्याग-तपस्या और भक्ति भावना की मूर्ति होते थे और रास्ते में उन्हें आते देख राजा भी अपनी सवारी से उतर कर उनके चरण स्पर्श से आशीर्वाद प्राप्त करते थे. वह सतयुग था. लेकिन आज दुर्भाग्य से इस कलियुग में मनुष्य का जो पतन हो चुका है, […]

विज्ञापन

एक वक्त था जब साधु-संत और ऋ षि-मुनिजन ज्ञान, त्याग-तपस्या और भक्ति भावना की मूर्ति होते थे और रास्ते में उन्हें आते देख राजा भी अपनी सवारी से उतर कर उनके चरण स्पर्श से आशीर्वाद प्राप्त करते थे. वह सतयुग था. लेकिन आज दुर्भाग्य से इस कलियुग में मनुष्य का जो पतन हो चुका है, वह किसी से छिपा नहीं है.

आज के साधु-संत ठग के रूप में सक्रिय हैं. हर दिन खबरें पढ़ने को मिलती हैं कि फलां जगह साधुओं ने परिवार को लूटा. यहां तक कि घृणित अपराध करने में भी साधु पीछे नहीं हैं, जिसके कारण आज उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ रही है. नन्ही बच्ची से लेकर वृद्ध महिला भी उनके आश्रम में सुरक्षित नहीं हैं. ऐसे बेईमान साधु-संतों की भरमार हर जगह है. ये लोग मेहनत और ईमानदारी की रोटी न खा कर जुल्मों और जुर्मो पर ही फल-फूल रहे हैं. आज भिखारियों और ऐसे साधु-संतों में कोई अंतर ही नहीं रह गया है.

रीना सिन्हा, ई-मेल से

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola