जीवनदायनी को जीवन
Updated at : 09 Oct 2017 6:23 AM (IST)
विज्ञापन

हमारे यहां नदियों को जीवनदायिनी कहा जाता हैं, पर जीवन देनेवाली ये नदियां ही घोर संकट के दौर से गुजर रहीं हैं. छोटी और बरसाती नदियों की बात छोड़िए, बड़ी नदियों के भी हालात बहुत बुरे हैं. उनका लगभग 40% पानी कम हो गया हैं. इसके लिए हम जिम्मेदार हैं. अब यह तो हो नहीं […]
विज्ञापन
हमारे यहां नदियों को जीवनदायिनी कहा जाता हैं, पर जीवन देनेवाली ये नदियां ही घोर संकट के दौर से गुजर रहीं हैं. छोटी और बरसाती नदियों की बात छोड़िए, बड़ी नदियों के भी हालात बहुत बुरे हैं. उनका लगभग 40% पानी कम हो गया हैं. इसके लिए हम जिम्मेदार हैं.
अब यह तो हो नहीं सकता हैं कि नदियों को प्रदूषित करें हम और उन्हें साफ करने के लिए किसी दूसरे ग्रह से कोई प्राणी आये. इस विषय पर पहले ही बहुत सोचा जा चुका हैं, धरातल पर हुआ कुछ नही हैं. हम नदियों को अतिक्रमण से दूर रखें. कारखानों का दूषित पानी उनमें सीधे न मिलाएं. नदियों के दोनों ओर के क्षेत्रों में पेड़ लगाएं. जब हम नदियों को बचा पायेंगे, तभी हमारे अस्तित्व बने रह सकेंगे.
सीमा साही ,बोकारो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




