डोकलाम पर फिर बढ़ा गतिरोध
Updated at : 06 Oct 2017 8:38 AM (IST)
विज्ञापन

दुनिया की नजर में डोकलाम में भारत चीन सीमा विवाद भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन चीन की वास्तविकता फिर सामने आयी है. उसने डोकलाम सीमा पर अपने सैनिक टुकड़ी को बढ़ा दिया. भारत ने गत दिनों चीन में सम्मेलन के पूर्व डोकलाम से सेना की टुकड़ी हटा दी थी क्योंकि उसकी प्रतिष्ठा दांव […]
विज्ञापन
दुनिया की नजर में डोकलाम में भारत चीन सीमा विवाद भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन चीन की वास्तविकता फिर सामने आयी है. उसने डोकलाम सीमा पर अपने सैनिक टुकड़ी को बढ़ा दिया. भारत ने गत दिनों चीन में सम्मेलन के पूर्व डोकलाम से सेना की टुकड़ी हटा दी थी क्योंकि उसकी प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी.
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने की अटकलों के बीच भारत की भी चिंता बढ़ गयी है. प्रधानमंत्री मोदी और चीन के राष्ट्रपति ने सुलह कर ली थी.
लेकिन चीन की सीमा पर तैनाती देखकर लगता नहीं है कि चीन शांति बनाये रखना चाहता है. चीन अपने दायरे में रहेगा, तो उसका ही हित होगा. अन्यथा दक्षिण एशिया में बेवजह तनाव बढ़ेगा.
कांतिलाल मांडोत, सूरत, इमेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




