केजरीवाल पर हमला- सच या साजिश?

Published at :12 Apr 2014 3:55 AM (IST)
विज्ञापन
केजरीवाल पर हमला- सच या साजिश?

केजरीवाल पर एक बार फिर हमला किया गया. यह घटना काफी निंदनीय है और लोकतंत्र के विचारों के अनुकूल नहीं है. हर थप्पड़ प्रकरण के बाद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के समर्थकों के द्वारा भाजपा पर आरोप लगाया जाना भी कहीं से भी जायज नहीं है. केजरीवाल को प्रसिद्ध करने में मीडिया का काफी […]

विज्ञापन

केजरीवाल पर एक बार फिर हमला किया गया. यह घटना काफी निंदनीय है और लोकतंत्र के विचारों के अनुकूल नहीं है. हर थप्पड़ प्रकरण के बाद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के समर्थकों के द्वारा भाजपा पर आरोप लगाया जाना भी कहीं से भी जायज नहीं है.

केजरीवाल को प्रसिद्ध करने में मीडिया का काफी योगदान रहा है. आजकल उनकी प्रसिद्धि में थोड़ी कमी जरूर आयी है और थप्पड़ प्रकरण करवा कर भाजपा कभी नहीं चाहेगी कि केजरीवाल को प्रकाश में लायें और उन्हें मीडिया कवरेज दिलायें.

आम आदमी पार्टी के अनुभवी नेताओं की यह एक चाल है, ताकि केजरीवाल को ज्यादा मीडिया फुटेज मिले. हर थप्पड़ मारनेवाले को इतनी बुरी तरह से पीटा जाता है कि उसे अस्पताल में भरती होना पड़ता है. केजरीवाल खुद को अहिंसावादी बताते हैं, पर उनके समर्थक हिंसक क्यों हैं?

अनंत कुमार, कोलकाता

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola