सिर-आंखों पर क्यों हैं सनी लियोन?

मल्लिका सहरावत को मजाक में लेनेवाला या शर्लिन चोपड़ा, पूनम पांडे से अछूत जैसा व्यवहार करनेवाला बॉलीवुड इन दिनों भारतीय मूल की कनाडाई पोर्न स्टार सनी लियोन को सिर पर बिठाये हुए है. सनी लियोन को ठीक से न तो अभिनय आता है और न हिंदी, फिर भी ऐसा लगता है कि बहुत जल्द वे […]
मल्लिका सहरावत को मजाक में लेनेवाला या शर्लिन चोपड़ा, पूनम पांडे से अछूत जैसा व्यवहार करनेवाला बॉलीवुड इन दिनों भारतीय मूल की कनाडाई पोर्न स्टार सनी लियोन को सिर पर बिठाये हुए है. सनी लियोन को ठीक से न तो अभिनय आता है और न हिंदी, फिर भी ऐसा लगता है कि बहुत जल्द वे प्रियंका-करीना जैसी दिग्गज अभिनेत्रियों को चुनौती देंगी.
उनकी फिल्म ‘रागिनी एमएमएस’ ने अच्छी कमाई की है. अब वे लगभग हर जगह बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों के साथ देखी जा रही हैं. वह घर-घर देखी और स्वीकारी जाने लगी हैं. बॉलीवुड पर बाजारवाद हावी है. जो बिकता है वही पेश किया जाता है. लेकिन अब भी हमारे घरों में शील-संकोच बचा हुआ है. हमें अब भी नैतिकता से बंधे रहने में खुशी मिलती है. ऐसे में एक पोर्न स्टार को शीर्ष पर बिठा कर बॉलीवुड क्या संदेश देना चाहता है?
गीता दुबे, जमशेदपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










