केजरीवाल पर थप्पड़ शर्मनाक घटना

रामनवमी के दिन मैं मर्यादा पुरु षोत्तम राम के जन्मदिन और उनकी गणतांत्रिक गतिविधियों पर गौरव कर ही रहा था कि दिल्ली के रोड शो में केजरीवाल पर पड़े थप्पड़ की गूंज ने मुङो हिला कर रख दिया. राजा रामचंद्र के इस देश में केजरीवाल पर लगातार चल रहे थप्पड़ों ने हमारे लोकतंत्र को शर्मसार […]
रामनवमी के दिन मैं मर्यादा पुरु षोत्तम राम के जन्मदिन और उनकी गणतांत्रिक गतिविधियों पर गौरव कर ही रहा था कि दिल्ली के रोड शो में केजरीवाल पर पड़े थप्पड़ की गूंज ने मुङो हिला कर रख दिया. राजा रामचंद्र के इस देश में केजरीवाल पर लगातार चल रहे थप्पड़ों ने हमारे लोकतंत्र को शर्मसार कर दिया है. राजनीतिक विचार और संस्कार पर थप्पड़वादियों ने घातक प्रहार किया है.
भारतीय लोकतंत्र में आपके विचार से सहमति-असहमति हो सकती है, जिसका जवाब हम वोट डाल कर दे सकते हैं. लेकिन थप्पड़ चला कर देश भर में खुद को चर्चित कर लेना अच्छा संकेत नहीं है. यह तब और भी घातक हो जाता है जब भ्रष्ट नेताओं की परोक्ष सहमति उन्हें प्राप्त होती है. केजरीवाल पर यह आरोप है कि वह जनता की आकांक्षा पर खरे नहीं उतरे. लेकिन इसकी सजा देने का हक संविधान ने किसे दे दिया?
डॉ कृष्ण मुरारी सिंह, मैथन, धनबाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










