हमारा मतदान ही लायेगा बदलाव

Published at :08 Apr 2014 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
हमारा मतदान ही लायेगा बदलाव

लोकतंत्र का महापर्व शुरू हो चुका है. देश की जनता को एक बार फिर अपना भाग्यविधाता मताधिकार के माध्यम से तय करना है. आजाद भारतवासियों को मताधिकार यूं ही नही मिला, इसके लिए लाखों लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी है. आजादी के दीवानों का सपना था कि आजाद भारत के लोगों का अब […]

विज्ञापन

लोकतंत्र का महापर्व शुरू हो चुका है. देश की जनता को एक बार फिर अपना भाग्यविधाता मताधिकार के माध्यम से तय करना है. आजाद भारतवासियों को मताधिकार यूं ही नही मिला, इसके लिए लाखों लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी है. आजादी के दीवानों का सपना था कि आजाद भारत के लोगों का अब अपना शासन होगा.

वे अपनी नीतियां खुद बना कर देश की खोई प्रतिष्ठा एवं समृद्धि को वापस लाकर फिर से इसे विश्व का सिरमौर बनायेंगे. आजादी के 67 वर्षो बाद भी क्या ऐसा हो पाया, इस पर आज मंथन करने का वक्त आ गया है. आजादी की लड़ाई हमारे पूर्वजों ने विभिन्न आंदोलनों के बल पर लड़ी थी, लेकिन देश निर्माण की लड़ाई के लिए हमारे पास एक ही हथियार है और वह है वोट. रामदेव और अन्ना के आंदोलनों का हश्र हम देख चुके हैं. हमारा वोट ही बदलाव ला सकता है.

दयानंद कुमार, ई-मेल से

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola