पैसे लगानेवाला फायदा भी चाहेगा

संविधान निर्माताओं ने राजनीति को सेवा का माध्यम मान कर ही प्रावधान बनाये थे. वर्तमान समय में वह परिकल्पना धूल-धूसरित हो गयी है. सुख-सुविधा, सत्ता और बेशुमार धन कमाने का माध्यम बन गयी है राजनीति. चुनावों में केवल धनबली अथवा बाहुबली के अलावा जातियों के क्षत्रपों का ही बोलबाला नजर आ रहा है. चुनाव आयोग […]
संविधान निर्माताओं ने राजनीति को सेवा का माध्यम मान कर ही प्रावधान बनाये थे. वर्तमान समय में वह परिकल्पना धूल-धूसरित हो गयी है. सुख-सुविधा, सत्ता और बेशुमार धन कमाने का माध्यम बन गयी है राजनीति. चुनावों में केवल धनबली अथवा बाहुबली के अलावा जातियों के क्षत्रपों का ही बोलबाला नजर आ रहा है. चुनाव आयोग ने भी लोकसभा चुनाव में खर्च की राशि 70 लाख करके यह संदेश दिया की नि:स्वार्थ राजनीति के दिन लद गये.
अब जो यह राशि निवेश करेगा, उसमें जीतने के बाद कई गुना पैसे बनाने की ख्वाहिश होना लाजिमी ही है. साथ में बोनस के तौर पर ताकत और प्रतिष्ठा की चाह अलग से होगी. ईमानदार राजनीति करने के लिए चुनाव में उतरनेवाले लोग इन पैसों की चकाचौंध में खो जाते हैं. इसके सबसे बड़े दोषी हम सब हैं, क्योंकि हम सब कुछ पैसों से तौलते हैं.
डी कृष्णमोहन, राजधनवार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










