जनता को बहलाने में लगा हर दल

Published at :03 Apr 2014 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
जनता को बहलाने में लगा हर दल

लोकसभा चुनाव के एलान के साथ ही लोकतंत्र के महापर्व का बिगुल बज गया है. जोड़-तोड.की सियासत करनेवाली पार्टियों में अब टिकटों की बंदरबांट हो रही है. मौकापरस्ती और दलबदल की राजनीति का सबसे बड़ा मंच सज कर तैयार है. चुनावी नेता बरसाती मेंढकों की तरह अपनी मौजूदगी दर्शाने में लग गये हैं. राजनीति का […]

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के एलान के साथ ही लोकतंत्र के महापर्व का बिगुल बज गया है. जोड़-तोड.की सियासत करनेवाली पार्टियों में अब टिकटों की बंदरबांट हो रही है. मौकापरस्ती और दलबदल की राजनीति का सबसे बड़ा मंच सज कर तैयार है.

चुनावी नेता बरसाती मेंढकों की तरह अपनी मौजूदगी दर्शाने में लग गये हैं. राजनीति का ककहरा न जाननेवाले जनता का मूड भांपने में लग गये हैं. पांच साल तक दर्शन न देने की कसम खा चुके नेताजी अब घड़ी-घड़ी दर्शन देने लगे हैं.

किराये के समर्थक और भाड़े की भीड.नेताजी की रैली को हिट कराने की गारंटी बन चुके हैं. लोगों को लोक -लुभावने वादे और घोषणाओं के तोहफे मिलने शुरू हो चुके हैं. किसी नेता की लहर समुद्र की लहरों से बड़ी हो गयी है, तो किसी का विज्ञापन उसके किये कामों से बड़ा. देखें, जनता को कौन कितना बहला पाता है?

सौरभ पाठक, बुंडू

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola