चुनावी क्विज में बच्चों का कमाल

-परवेज आलम- भागलपुरः मुङो बच्चों के लिए आयोजित होने वाले क्विज शो से बहुत लगाव है़. हमारे कस्बाई शहर में भी बच्चों के लिए क्विज शो होते रहते हैं. जब भी सूचना मिलती है, मैं भी जरूर पहुंचता हूं. खास तौर पर दीनू भाई के क्विज का तो मैं दीवाना हूं. उनकी शोहरत का डंका […]
-परवेज आलम-
भागलपुरः मुङो बच्चों के लिए आयोजित होने वाले क्विज शो से बहुत लगाव है़. हमारे कस्बाई शहर में भी बच्चों के लिए क्विज शो होते रहते हैं. जब भी सूचना मिलती है, मैं भी जरूर पहुंचता हूं. खास तौर पर दीनू भाई के क्विज का तो मैं दीवाना हूं. उनकी शोहरत का डंका 84 कोस तक बजता है. वैसे एक जमाने में क्विज मास्टर के तौर पर मेरी भी बहुत शोहरत थी.
पर अब वो दिन हवा हुए जब पसीना गुलाब था. अब तो बस दीनू भाई ही छाये हुए हैं. बात भी सही है. सीधे-सादे सवालों को इस तरह पेचदार कर देते हैं कि दिमाग का फालूदा बन जाये. लेकिन कल मिले तो दीनू भाई बहुत झुंझलाये हुए थ़े चाय पीने के लिए भी बहुत मुश्किल से तैयार हुए. हाथों में दबी मोटी-सी फाइल देख कर लगा कि शायद किसी प्रतियोगिता से लौट रहे हैं. पर क्विज शो से लौटने पर तो उनका चेहरा बहुत खिला हुआ करता था़. आज मायूसी टपक रही थी.जैसे कहीं से कुछ लुटा कर आ रहे हों.चाय के दौरान वजह पूछी तो लंबी सांस खींचते हुए बोले- भई क्विज शो करा कर लौट रहा हूं. बड़ी भद्द पिट गयी. मैं चौंके बगैर न रह सका़
वह कहने लगे- भई ये स्कूली बचवन बड़े ज्ञानी हो गये हैं. आज तो मुङो मेरी औकात बता दी़. इतनी मुश्किलों से छांट-छांट कर प्रश्न बनाये थ़े उम्मीद थी आज फिर सब चित हो जायेंग़े मगर दावं उलटा पड.गया. प्रश्न पूछा नहीं कि तड.से जवाब उछाल दिया. भई हालत ये हो गयी कि सात में से चार तो प्रथम आ गय़े बाकी तीन महज एक नंबर से दूसरे पर. उधर मैं हैरान था. ऐसा कौन सा क्विज था कि दीनू भाई जैसा एक्सपर्ट मात खा गया. रहा नहीं गया तो पूछ ही लिया. दीनू भाई ने बताया उसका खुलासा यह है कि चुनाव को देखते हुए दीनू भाई ने चुनावी क्विज का आयोजन किया था. अपने ज्ञान व आकलन के हिसाब से प्रश्न भी बहुत टेढ़े बनाये थ़े उन्हें उम्मीद थी कि एक-दो तेज- तर्रार छात्रों के अलावा बाकी सब चित हो जायेंगे. हमेशा की तरह दीनू भाई की सलाहियत का लोग लोहा मान लेंग़े
दीनू भाई के चुनावी क्विज के कुछ प्रश्न आप भी देखिए- एके 49 नाम से किस नेता को संबोधित किया गया? उन बेटों का नाम बतायें जिन्होंने अपने पिता को रिटायर कर पार्टी का टिकट हथिया लिया? फलां पार्टी का उम्मीदवार एक दिन पहले तक किस पार्टी में था? किस सीएम ने किस नेता को लकड़बग्घा कहा? किस नेता ने किस नेता को आतंकवादी का भाई बताया? किस नेता ने किस नेता को मानसिक अस्पताल भेजने की सलाह दी? किसने कहा कि मां-बेटे के कपड़े उतार उनके देश भेज दिया जायेगा? किस राज्य के एक मंत्री ने दूसरे नेता को बंदर व अपने नेता को लंगूर बताया? दीनू भाई ने बताया कि पिछली बार साहित्य, खेती-बारी व ज्ञान-विज्ञान पर प्रश्न पूछे गये थे. बच्चे सही जवाब न दे सके. लेकिन इस बार.. लगा दीनू भाई रो देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










