नोटा को कारगर बनाने की जरूरत

Published at :29 Mar 2014 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
नोटा को कारगर बनाने की जरूरत

जानकारों की राय से ऐसा लगता है कि नोटा (इनमें से कोई नहीं) एक ऐसा विकल्प है, जिसका चुनाव के गणित पर कोई फर्क नहीं पड.ने वाला. ऐसे में इस विकल्प का क्या फायदा? पहले यह जरूर लग रहा था कि नोटा से फायदा होगा, क्योंकि इसे मतदाताओं का अधिकार बताया गया था, लेकिन अगर […]

विज्ञापन

जानकारों की राय से ऐसा लगता है कि नोटा (इनमें से कोई नहीं) एक ऐसा विकल्प है, जिसका चुनाव के गणित पर कोई फर्क नहीं पड.ने वाला. ऐसे में इस विकल्प का क्या फायदा? पहले यह जरूर लग रहा था कि नोटा से फायदा होगा, क्योंकि इसे मतदाताओं का अधिकार बताया गया था, लेकिन अगर मतदाता किसी भी उम्मीदवार को पसंद नहीं करते, तो वे वोट देने घर से बाहर पोलिंग बूथ तक क्यों जायेंगे?

अगर उनके नापसंद के अधिकार से चुनाव का गणित कुछ बनता-बिगड.ता, तो वे जरूर इस अधिकार का समुचित उपयोग करते. साफ तौर पर नोटा के प्रावधान को और अधिक कारगर बनाने की जरूरत है. अगर इसमें ‘निगेटिव वोट’ और ‘राइट टू रिजेक्ट’ जैसे प्रावधान शामिल कर दिये जायें, तो स्थितियां पूरी तरह बदल जायेंगी और चुनाव सुधार के क्षेत्र में बडी सफलता मिलेगी.

राजेश झा, डोरंडा, रांची

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola