झूठे व बेईमान नेताओं से दूर रहना है

Published at :28 Mar 2014 4:34 AM (IST)
विज्ञापन
झूठे व बेईमान नेताओं से दूर रहना है

चुनाव एक ऐसा कठिन कार्य है जिसके लिए हमें पूरे दिलो-दिमाग से सोचना पड़ता है. इसमें जनता को पूरी आजादी मिलनी चाहिए. हमें नेताओं के पिछले कार्यो के विेषण के आधार पर यह तय करना चाहिए कि किसे वोट देना है. यह बात तो तय है कि जैसा नेता हम चुनेंगे वैसा ही कार्य होगा. […]

विज्ञापन

चुनाव एक ऐसा कठिन कार्य है जिसके लिए हमें पूरे दिलो-दिमाग से सोचना पड़ता है. इसमें जनता को पूरी आजादी मिलनी चाहिए. हमें नेताओं के पिछले कार्यो के विेषण के आधार पर यह तय करना चाहिए कि किसे वोट देना है.

यह बात तो तय है कि जैसा नेता हम चुनेंगे वैसा ही कार्य होगा. नेताओं को भी चाहिए कि वे जनता से जो वादे करें, उसे पूरा करें. वरना अगले चुनाव में औंधे मुंह गिरना होगा. जनता को भी अपने दिमाग से काम लेना होगा. स्वच्छ छवि वाले और शिक्षित नेताओं को वोट देकर हम अच्छा और विकसित देश गढ़ सकते हैं. नेताओं द्वारा हमें रिझाने के कई हथकंडे अपनाये जायेंगे, जाल फेंके जायेंगे, लेकिन हमें उसी जाल में फंसना होगा जिसमें विकास की महक महसूस हो सके. झूठे, अपराधी और भ्रष्ट नेताओं से हमें दूर रहना होगा, तभी हम अच्छा देश बना पायेंगे.

मिथिलेश कुमार पंडित, भवनाथपुर, गढ़वा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola