इस बार दलबदलुओं को सबक सिखायें

Published at :22 Mar 2014 4:46 AM (IST)
विज्ञापन
इस बार दलबदलुओं को सबक सिखायें

भारत के मतदाताओं की अग्निपरीक्षा 2014 के लोकसभा चुनावों में होगी. इस बार मतदाताओं को भ्रष्ट, दलबदलुओं और अपने-अपने क्षेत्रों में विकास का कार्य नहीं करनेवालों को नकार देना है. साथ ही, पैसे की बदौलत प्रचार को भी ठुकरा देना है और झूठों को भी मजा चखा देना है. मतदाताओं को समझना है कि विकास […]

विज्ञापन

भारत के मतदाताओं की अग्निपरीक्षा 2014 के लोकसभा चुनावों में होगी. इस बार मतदाताओं को भ्रष्ट, दलबदलुओं और अपने-अपने क्षेत्रों में विकास का कार्य नहीं करनेवालों को नकार देना है.

साथ ही, पैसे की बदौलत प्रचार को भी ठुकरा देना है और झूठों को भी मजा चखा देना है. मतदाताओं को समझना है कि विकास के क्षेत्र में केरल, तमिलनाडु, पंजाब, कर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा आदि राज्यों से गुजरात बहुत पीछे है. इस बार दलबदलुओं को भी मजा चखा देना है, जैसे- हेमलाल मुर्मू का भाजपा से चुनाव लड़ना, विजय हांसदा का झामुमो से चुनाव लड़ना, ददई दूबे का तृणमूल से चुनाव लड़ना, राम कृपाल यादव का भाजपा से चुनाव लड़ना और राम विलास पासवान के कुनबे का भाजपा के साथ चुनाव लड़ना आदि राजनीति का मखौल है. मतदाताओं के सामने इन्हें नकारने की चुनौती होगी.

डॉ भुवन मोहन, हिनू, रांची

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola