शीशे जैसी चमक और टाइट स्किन चाहिए? घर पर असानी से बनाएं ये टोनर

Edited by Anushka Singh
Updated:
विज्ञापन

ओपन पोर्स होम रेमिडी,- AI image

Open Pores Home Remedy: चेहरे पर दिखने वाले बड़े ओपन पोर्स आपकी खूबसूरती को कम कर देते हैं. पार्लर के महंगे और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करने के बजाय आप घर पर ही एक बेहतरीन नेचुरल टोनर तैयार कर सकते हैं.

विज्ञापन

Open Pores Home Remedy: खूबसूरत और साफ स्किन हर किसी की चाहत होती है, लेकिन चेहरे पर होने वाले ओपन पोर्स यानी बड़े गड्ढे इस चाहत में रुकावट बन जाते हैं. दरअसल जब हमारी स्किन में जरूरत से ज्यादा ऑयल बनने लगता है, तो वह बाहर की धूल-मिट्टी के साथ मिलकर पोर्स को ब्लॉक कर देता है. इसके चलते ये पोर्स धीरे-धीरे बड़े होने लगते हैं और स्किन का नेचुरल टाइटनेस कम हो जाता है. धूप और बढ़ती उम्र भी इसकी एक बड़ी वजह बनती है. अगर आप भी इस प्रॉब्लम से परेशान हैं, तो आपको महंगे पार्लर ट्रीटमेंट की बिल्कुल जरूरत नहीं है. आपकी रसोई में ही इसका एक बहुत ही अच्छा और पक्का इलाज मौजूद है. चावल और लौंग की मदद से आप घर पर ही एक ऐसा शानदार टोनर बना सकते हैं, जो आपकी स्किन को एकदम टाइट और चमकदार बना देगा.

इस टोनर को तैयार करने के लिए जरूरी इंग्रीडिएंट्स

  • चावल: तीन से चार चम्मच
  • लौंग: सात से आठ दाने
  • पानी: एक बड़ा कप
  • स्प्रे बोतल: टोनर को भरकर रखने के लिए

टोनर तैयार करने का बेहद आसान मेकिंग प्रोसेस

  • सबसे पहले चावल को साफ पानी से एक बार अच्छी तरह धो लें ताकि उसकी पूरी धूल-मिट्टी साफ हो जाए.
  • इसके बाद एक पैन में एक कप पानी लें और उसमें धुले हुए चावल के साथ लौंग के दाने डाल दें. अब गैस को मीडियम आंच पर चालू करें और इस पानी को तब तक अच्छी तरह उबालें, जब तक कि पानी उबलकर आधा न रह जाए.
  • जब पानी का रंग हल्का दूधिया या पीला होने लगे, तो गैस बंद कर दें और इसे पूरी तरह ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद पानी को छानकर एक साफ स्प्रे बोतल में भर लें.
  • इस टोनर को आप फ्रिज में रखकर पांच से छह दिनों तक बहुत ही आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं. फ्रिज का ठंडा टोनर लगाने से स्किन को और भी बेहतरीन फायदा मिलता है.

टोनर को इस्तेमाल करने का सही तरीका

बेहतरीन और बेस्ट रिजल्ट के लिए इस नेचुरल टोनर का इस्तेमाल दिन में दो बार करें.सबसे पहले अपने चेहरे को किसी हल्के फेस वॉश से अच्छी तरह धोकर साफ कर लें.इसके बाद टोनर को अपने पूरे चेहरे पर अच्छी तरह स्प्रे करें. अगर आपके पास स्प्रे बोतल नहीं है, तो आप कॉटन की मदद से भी इसे चेहरे पर डैब करके यानी थपथपाकर लगा सकते हैं. इसे चेहरे पर अपने आप सूखने दें और बिल्कुल भी पोंछें नहीं. जब यह पूरी तरह सूख जाए, तो इसके ऊपर अपना रेगुलर मॉइस्चराइजर या एलोवेरा जेल लगा लें.

सिर्फ एक हफ्ते में चेहरे पर दिखेगा जादुई बदलाव

लगातार एक हफ्ते तक दिन में दो बार इसका इस्तेमाल करने से आपको अपनी स्किन में बड़ा फर्क महसूस होने लगेगा. चेहरे के खुले बड़े गड्ढे काफी हद तक कम हो जाएंगे, स्किन में एक बेहतरीन टाइटनेस आएगी और आपका चेहरा शीशे की तरह चमकने लगेगा. तो बिना देर किए आज ही इस आसान रेसिपी को ट्राई करें और अपनी स्किन को एक नेचुरल ग्लो दें.

यह भी पढ़ें: क्या डैंड्रफ की वजह से हर समय स्कैल्प में होती रहती है खुजली? महंगे प्रोडक्ट्स नहीं, ट्राय करें ये 5 घरेलू हेयर मास्क

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola