राज्यसभा चुनाव : एसीबी से जांच का अभी फैसला नहीं
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : राज्यसभा चुनाव, 2016 में हुई गड़बड़ी व घूसखोरी की जांच एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) से कराने का कोई फैसला अभी झारखंड सरकार ने नहीं लिया है. सरकार के स्तर से इससे संबंधित कोई निर्देश भी नहीं दिया गया है. न ही मुख्य सचिव कार्यालय ने चुनाव आयोग से आये पत्र को निगरानी आयुक्त […]
विज्ञापन
रांची : राज्यसभा चुनाव, 2016 में हुई गड़बड़ी व घूसखोरी की जांच एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) से कराने का कोई फैसला अभी झारखंड सरकार ने नहीं लिया है. सरकार के स्तर से इससे संबंधित कोई निर्देश भी नहीं दिया गया है. न ही मुख्य सचिव कार्यालय ने चुनाव आयोग से आये पत्र को निगरानी आयुक्त के पास भेजा है. चुनाव आयोग का पत्र मिलने के बाद सरकार मामले पर विचार कर रही है. आधिकारिक सूत्राें ने यह जानकारी दी.
उल्लेखनीय है कि प्रभात खबर के 22 जून के अंक में में यह खबर प्रकाशित हुई थी कि झारखंड सरकार ने पूरे मामले की जांच एंटी करप्शन ब्यूराे (एसीबी) से कराने का फैसला किया है आैर मुख्य सचिव कार्यालय ने चुनाव आयाेग से आये पत्र काे निगरानी आयुक्त के पास भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










