जमशेदपुर : शादी के बाद घर में कैद महिला को पुलिस ने मुक्त कराया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

आजादनगर ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 12 में शादी के बाद दो वर्ष तक कैद की जिंदगी जी रही महिला रमा कुमारी ओझा को बीती रात हिंदू जागरण मंच की सूचना पर पुलिस ने मुक्त कराया. उलीडीह में रहनेवाली रमा कुमारी के बयान पर साकची महिला थाना में पति तनवीर अख्तर खान उर्फ तन्नू के खिलाफ […]
विज्ञापन
आजादनगर ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 12 में शादी के बाद दो वर्ष तक कैद की जिंदगी जी रही महिला रमा कुमारी ओझा को बीती रात हिंदू जागरण मंच की सूचना पर पुलिस ने मुक्त कराया.
उलीडीह में रहनेवाली रमा कुमारी के बयान पर साकची महिला थाना में पति तनवीर अख्तर खान उर्फ तन्नू के खिलाफ मारपीट, प्रताड़ित करने व शादीशुदा होने के बाद भी दूसरी महिला से संबंध रखने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने तनवीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले को लेकर शुक्रवार को दिन में महिला थाना में भीड़ लगी रही. तनवीर के जेल जाने के बाद महिला अपनी मां के साथ घर चली गयी. दोनों के बीच शादी को लेकर वर्ष 2015 में उलीडीह थाना में काफी हंगामा हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










