अखिलेश दूसरे के नाम से मोबाइल-सिम का करता था इस्तेमाल, अखिलेश-गरिमा के फिंगर प्रिंट को जांचने की कोर्ट ने दी अनुमति

जमशेदपुर: गैंगस्टर अखिलेश सिंह और उसकी पत्नी गरिमा सिंह का फिंगर प्रिंट और राइटिंग की जांच करने की कोर्ट ने अनुमति दे दी है. बुधवार को संभवता फिंगर प्रिंट और राइटिंग की जांच करायी जायेगी. बिरसानगर पुलिस द्वारा जब्त फरजी दस्तावेजों के आधार पर अखिलेश सिंह और उसकी पत्नी के खिलाफ संपत्ति अर्जित करने के […]
जमशेदपुर: गैंगस्टर अखिलेश सिंह और उसकी पत्नी गरिमा सिंह का फिंगर प्रिंट और राइटिंग की जांच करने की कोर्ट ने अनुमति दे दी है. बुधवार को संभवता फिंगर प्रिंट और राइटिंग की जांच करायी जायेगी. बिरसानगर पुलिस द्वारा जब्त फरजी दस्तावेजों के आधार पर अखिलेश सिंह और उसकी पत्नी के खिलाफ संपत्ति अर्जित करने के मामले में न्यायिक दंडाधिकारी प्रज्ञा वाजपेयी की अदालत में बुधवार को आवेदन दिया था. पुलिस को शाम में कोर्ट का आदेश मिल गया.
कोर्ट के आदेश के बाद एसएसपी अनूप टी मैथ्यू ने पुलिस टीम को बुधवार को जांच कराने का निर्देश दिया है. फिंगर प्रिट और राइटिंग का यदि दस्तावेजों में मिलान हो जाता है, तो अखिलेश की सारी संपत्ति को इडी के जरिये जब्त कराने की दिशा में पुलिस कड़े कदम उठायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










