कुरूम-गायघट्टा पथ चौड़ीकरण में लापरवाही, आक्रोश

Updated at : 23 May 2025 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
कुरूम-गायघट्टा पथ चौड़ीकरण में लापरवाही, आक्रोश

कुरूम-गायघट्टा पथ चौड़ीकरण में लापरवाही, आक्रोश

विज्ञापन

बलिया बेलौन कदवा व आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क कुरूम, बलिया बेलौन भाया सालमारी गायघट्टा पथ का चौड़ीकरण कार्य धीमी गति से होने के कारण्ग्र ग्रामीण आक्रोशित हैं. ग्रामीणों ने उक्त सड़क का चौड़ीकरण निर्माण कार्य में संवेदक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. ग्रामीणों ने कहा जगह- जगह सड़क खोद कर छोड़ देने से यातायात में परेशानी हो रही है. पथ निर्माण विभाग के अधिकारी इसका अवलोकन नहीं करते हैं. सड़कों पर पानी का छिड़काव नहीं किये जाने के कारण सड़कों से धूल उड़ रही है. करोड़ों की राशि से सड़क चौड़ीकरण की जा रही है. संवेदक और विभाग के अधिकारी उदासीन रवैया दिखाये जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कहा पंचायत स्तर के योजनाओं पर सब की नजर रहती है. सूचना पट नहीं लगाया गया है. कदवा विधायक डॉ शकील अहमद खान ने बताया की कुरूम, गायघट्टा पथ का चौड़ीकरण की स्वीकृति के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी थी. दोनों विधानसभा क्षेत्र के लिए यह महत्वपूर्ण सड़क है. सड़क का चौड़ीकरण हो जाने से हजारों लोगों को इस का लाभ मिलेगा. रोजगार का अवसर बढ़ेगा. सड़क चौड़ीकरण का कार्य हर हाल में समय सीमा के अन्दर पूरा करना होगा. कार्य में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जायेगी. विभाग के कार्यपालक अभियंता से स्थिति के बारे में जानकारी लेने की बत कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन