ePaper

कहां गया अमृतपाल सिंह! नेपाल भागने का शक, कई दिनों से दे रहा है पुलिस को चकमा

Updated at : 24 Mar 2023 9:25 AM (IST)
विज्ञापन
कहां गया अमृतपाल सिंह! नेपाल भागने का शक, कई दिनों से दे रहा है पुलिस को चकमा

बीते 6 दिनों से पुलिस की गहन खोजबीन और तलाशी के बाद भी अमृतपाल सिंह का कहीं पता नहीं चल रहा है. ऐसे में शक जताया जा रहा है कि आरोपी नेपाल फरार हो गया है. हालांकि पुलिस ने इंडो नेपाल बार्डर पर अमृतपाल समेत दूसरे आरोपियों के पोस्टर चिपकाए गए हैं.

विज्ञापन

वारिस पंजाब दे संगठन के मुखिया और भगोड़ा आरोपी अमृतपाल सिंह कहां छिपा है, पंजाब समेत कई राज्यों की पुलिस के लिए यह सबसे बड़ा सवाल बन गया है. पुलिस अमृतपाल सिंह को तलाशने की हर संभव कोशिश कर रही है, लेकिन बीते 6 दिनों से वो पुलिस की पकड़ से दूर है. समय-समय पर बदले वेश के साथ उसके वीडियो भी सामने आते रहे हैं, लेकिन अमृतपाल सिंह कहां है इसका पता किसी को नहीं चल पा रहा है.

नेपाल भागने का शक: बीते 6 दिनों से पुलिस की गहन खोजबीन और तलाशी के बाद भी अमृतपाल सिंह का कहीं पता नहीं चल रहा है. ऐसे में शक जताया जा रहा है कि आरोपी नेपाल फरार हो गया है. हालांकि पुलिस ने इंडो नेपाल बार्डर पर अमृतपाल समेत दूसरे आरोपियों के पोस्टर चिपकाए गए हैं. वहीं, खुफिया एजेंसियों को शक है कि खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह इंडो नेपाल बॉर्डर की रुपईडीहा सीमा से होते हुए नेपाल भाग सकता है.

अमृतपाल सिंह का एक और सहयोगी गिरफ्तार: वारिस दे पंजाब के प्रमुख एवं अलगाववादी अमृतपाल सिंह के एक और कथित सहयोगी को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है. आरोपी को दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर तिलक विहार से गिरफ्तार किया. पंजाब सरकार ने अमृतसर के पास अजनाला पुलिस थाने पर हुए हमले के बाद अमृतपाल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola