Watch Video : नौकरी गंवाने वालों के साथ ममता बनर्जी, जेल जाने को भी तैयार
Watch Video : स्कूलों की नौकरी गंवाने वाले सैकड़ों लोग बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मिलने सोमवार को पहुंचे. इनसे सीएम ने कहा कि स्कूल में नौकरी गंवाने वालों के साथ खड़ी हूं. इसके लिए यदि कोई मुझे सजा देना चाहता है तो मैं जेल जाने को भी तैयार हूं. सीएम बनर्जी का वीडियो सामने आया है. देखें क्या बोल रहीं हैं वीडियो में.
Watch Video : स्कूलों की नौकरी गंवाने वाले सैकड़ों लोग बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मिलने सोमवार को पहुंचे. इनसे सीएम ने कहा कि स्कूल में नौकरी गंवाने वालों के साथ खड़ी हूं. इसके लिए यदि कोई मुझे सजा देना चाहता है तो मैं जेल जाने को भी तैयार हूं. देखें वीडियो.
যোগ্যদের চাকরি যাতে যোগ্যরাই মর্যদার সাথে ফিরে পায়, সে পথ বার করে চাকরিহারাদের পাশে দাঁড়ানোর বার্তা মুখ্যমন্ত্রী @MamataOfficial#DidiStandsWithTeachers #MamataBanerjee #WestBengal pic.twitter.com/sryMV62S7I
— Banglar Gorbo Mamata (@BanglarGorboMB) April 7, 2025
मैं जेल जाने के लिए तैयार : ममता बनर्जी
ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कहा कि मैं पात्र उम्मीदवारों को स्कूल की नौकरी नहीं गंवाने दूंगी. स्कूली नौकरियों को लेकर कोर्ट के फैसले से बंधी हुई हूं, लेकिन हालात से पूरी तरह सावधानी और निष्पक्षता से निपटा जाए, इसके लिए तत्परता से कदम उठा रही हूं. स्कूली नियुक्तियों में गड़बड़ियों पर ममता ने कहा कि मेरा नाम ऐसी बात में घसीटा जा रहा है जिसके बारे में मुझे कोई आभास नहीं है. हमारे पास कुछ अलग योजनाएं हैं ताकि योग्य उम्मीदवार बेरोजगार न हों या उनकी सेवा में कोई रुकावट न आए. स्कूली नौकरी गंवाने वालों के साथ खड़े होने के लिए यदि कोई मुझे सजा देना चाहता है तो मैं जेल जाने को भी तैयार हूं.
চাকরি কেড়ে নিয়েছে যারা তাদেরকে ধিক্কার : মুখ্যমন্ত্রী!#DidiStandsWithTeachers #MamataBanerjee #westbengal pic.twitter.com/2yKgh8drSV
— Banglar Gorbo Mamata (@BanglarGorboMB) April 7, 2025
सैकड़ों लोग ममता बनर्जी से मिलने पहुंचे
पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा संचालित और सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के रूप में अपनी नौकरी गंवाने वाले सैकड़ों लोग सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात के लिए यहां नेताजी इंडोर स्टेडियम में कतार में लगे. स्टेडियम के बाहर अव्यवस्था की स्थिति देखने को मिली क्योंकि जिन लोगों को प्रवेश पास जारी नहीं किए गए थे वे भी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंच गए. बड़ी संख्या में मौजूद पुलिस अधिकारियों को इनडोर स्टेडियम में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे लोगों को शांत करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.
यह भी पढ़ें : Ram Navami Violence : कोलकाता में रामनवमी की शोभायात्रा पर किया गया हमला, बीजेपी सांसद ने शेयर किया वीडियो
सुप्रीम कोर्ट ने पूरी भर्ती प्रक्रिया पर सवाल खड़ा किया
सुप्रीम कोर्ट ने पिछले हफ्ते कलकत्ता हाई कोर्ट के उस आदेश को बरकरार रखा था जिसमें पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा संचालित और सहायता प्राप्त स्कूलों में 25,000 से अधिक शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मियों की नियुक्ति को रद्द कर दिया गया था और पूरी भर्ती प्रक्रिया पर सवाल खड़ा किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए