तूफान में फंसा एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Published by :ArbindKumar Mishra
Published at :07 May 2026 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
Eknath Shinde Helicopter

एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर, फोटो एक्स

Eknath Shinde Helicopter: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को ले जा रहा हेलीकॉप्टर गुरुवार को आंधी-तूफान में फंस गया था. हालांकि पायलट की सूझबूझ की वजह से बड़ा हादसा टल गया.

विज्ञापन

Eknath Shinde Helicopter: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दोपहर 3:30 बजे दक्षिण मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स से ठाणे जिले के मुरबाद के लिए रवाना हुए थे, जहां उन्हें एक विवाह समारोह में शामिल होना था. जैसे ही हेलीकॉप्टर नवी मुंबई के ऐरोली पहुंचा, पायलट ने एक तूफान को आते हुए देखा और शिंदे को सतर्क किया, जिन्होंने मुंबई वापस आने का फैसला किया. बाद में हेलीकॉप्टर को जुहू स्थित पवन हंस हेलीपैड पर सुरक्षित रूप से उतार लिया गया.

पायलट ने तुरंत उपमुख्यमंत्री शिंदे को संभावित खतरे को लेकर किया अलर्ट

दोपहर लगभग 3:30 बजे, हेलीकॉप्टर महालक्ष्मी रेसकोर्स स्थित हेलीपैड से मुरबाड के लिए रवाना हुआ. ऐरोली पहुंचने के कुछ ही समय बाद, पायलट ने देखा कि एक तूफानी सिस्टम उनकी ओर बढ़ रहा है. संभावित खतरे को भांपते हुए, पायलट ने तुरंत उपमुख्यमंत्री शिंदे को इसकी सूचना दी और सुझाव दिया कि आगे बढ़ने के बजाय हेलीकॉप्टर को वापस मोड़ लेना चाहिए. इसके बाद उन्होंने तुरंत वापस लौटने का निर्णय लिया.

शिंदे अलावा और कौन-कौन थे सवार

डिप्टी सीएम शिंदे के साथ हेलीकॉप्टर में उनके निजी सहायक प्रभाकर काले, विशेष कार्यकारी अधिकारी बलसिंह राजपूत और मीडिया सलाहकार विनय पत्रदुकर भी सवार थे.

इसी साल 28 जनवरी को विमान दुर्घटना में गई थी डिप्टी सीएम अजित पवार की जान

इस साल 28 जनवरी को, महाराष्ट्र के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पुणे जिले के बारामती जाते समय एक विमान दुर्घटना में चार अन्य लोगों के साथ मृत्यु हो गई थी.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola