Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र, दिल्ली यूपी में होगी बारिश, IMD का अलर्ट

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast

Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में एक चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है. इसके प्रभाव से एक निम्न दबाव क्षेत्र बन सकता है. नये तंत्र के सक्रिय होने से कई इलाकों में बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है. इसके कारण देश के कई राज्यों में मौसमी हलचल बढ़ सकती है. स्काईमेट वेदर के मुताबिक ओडिशा और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के तट से सटे समुद्र में एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ बना हुआ है. आज बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में एक चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है. वहीं मौसम विभाग ने भी कहा है कि मौसमी तंत्र के कारण उत्तर भारत के कई राज्यों में आज बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली यूपी, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, बिहार, पंजाब में बारिश की संभावना है. इसके अलावा मौसमी गतिविधियों के कारण पहाड़ी राज्यों में भी आज (Aaj Ka Mausam) भारी बारिश हो सकती है.

दिल्ली में आज हो सकती है बारिश
दिल्ली में कल यानी मंगलवार को अचानक से मौसम बदल गया. बारिश के बीत तेज धूप निकली. इसके कारण दिल्ली में एक बार फिर उमस भरी गर्मी बढ़ गई. मौसम विभाग ने कहा है कि बुधवार को दिल्ली के आसमान पर बादलों का डेरा रहेगा. कुछ इलाकों में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, इसके अलावा कई इलाकों में बिजली की कड़कने की संभावना है. मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

हिमाचल प्रदेश में नेशनल हाइवे समेत 78 सड़क बंद
हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर जारी है. मंगलवार को हुई झमाझम बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पांच और 707 सहित कुल 78 सड़क बंद कर दी गई. कल हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हुई और 90 मिमी की रिकॉर्ड वर्षा रिकॉर्ड की गई. वहीं, स्थानीय मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य के अलग-अलग स्थानों पर आंधी और आकाशीय बिजली को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. एसईओसी की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक 78 सेै ज्यादा सड़कों को बंद किया गया है.

राजस्थान में तबाही की बारिश
राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर मंगलवार को भी जारी रहा. बारिश के कारण कई नदियां पानी से लबालब है. मंगलवार को धौलपुर में पार्वती नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई. राजस्थान में कल उदयपुर, डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिलों में कई जगह भारी बारिश हुई. मौसम केंद्र ने बताया कि मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटे में पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों तथा पूर्वी राजस्थान में कई स्थानों पर वर्षा हुई. इस दौरान उदयपुर, डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हुई. सबसे अधिक 115 मिलीमीटर बारिश बांसवाड़ा में हुई. मौसम केन्द्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि इस पूरे सप्ताह राजस्थान में बारिश का दौर जारी रह सकता है.

आज कहां होगी बारिश
स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पूर्वी गुजरात के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा विदर्भ, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. पश्चिमी हिमालय, पंजाब, हरियाणा, ओडिशा, रायलसीमा, केरल और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की बारिश संभव है.

Also Read: Vande Bharat Sleeper Train: फाइव स्टार होटल से कम नहीं वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, जानिए खासियत, कितना लगेगा भाड़ा

Bihar Train Accident : नवगछिया स्टेशन रेल हादसा, बेपटरी हुई मालगाड़ी, देखें वीडियो

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन