Vande Bharat Sleeper Train: कहां से कहां तक चलेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, जानिए कितना होगा किराया
Published by : Pritish Sahay Updated At : 05 Sep 2024 9:58 PM
Vande Bharat Sleeper Train
Vande Bharat Sleeper Train: भारत में जल्द ही वंदे भारत स्लीपर ट्रेन दौड़ने लगेगी. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के पहले मॉडल की झलक पेश की है. उम्मीद की जा रही है कि तीन महीने में यह ट्रेन आम लोगों के लिए चलने लगेगी.
Vande Bharat Sleeper Train: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन जल्द ही पूरे देश में दौड़ने वाली है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बीते दिनों कहा था कि भारत में जल्द ही वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का संचालन शुरू होने वाला है. रेल मंत्री ने रविवार को कहा था कि जल्द ही इसका ट्रायल शुरू होगा. उन्होंने 1 सितंबर को स्लीपर ट्रेन के पहले मॉडल की फोटो (Vande Bharat Sleeper Train Photo) और वीडियो भी सोशल मीडिया में साझा की. यहीं नहीं इसकी खासियत का भी जिक्र किया. एक से दो हफ्ते के अंदर इसका ट्रायल शुरू हो सकता है. तस्वीरों से साफ होता है कि इस ट्रेन की सुविधा किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं हैं.

160 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी स्पीड
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ेगी. रेलवे मंत्रालय ने कहा है कि इस ट्रेन में 16 कोच होंगे. इनमें 11 थर्ड एसी के बोगी होंगे. चार सेकंड एसी कोट और एक फर्स्ट एसी कोच शामिल होगा. इस ट्रेन में एक बार में 823 यात्री सफर कर सकते हैं. इस ट्रेन का निर्माण मेड इन इंडिया की तर्ज पर पूरी तरह से किया गया है. बोगियों के अंदर सुविधाएं यात्रियों को ध्यान में रखकर किया गया है. आधुनिक तकनीक के साथ-साथ सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है. इसके अलावा डिजाइन में भी कई बदलाव किए गए हैं.

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस
स्लीपर वंदे भारत ट्रेन में अत्याधुनिक सुविधा के साथ-साथ नई तकनीक के कई फीचर्स से लैस किया गया है. स्लीपर वंदे भारत ट्रेन में बर्थ के पास जंजीर की जगह एक विशेष उपकरण लगाए गए हैं. इसका वेंटिलेशन और एयर कंडीशनिंग सिस्टम यात्रियों के सफर को कम थकान वाला बनाएगा.

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में पैंट्री पर विशेष ध्यान
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को ताजा भोजन ट्रेन में ही मिलेगा. इसके लिए रेलवे मंत्रालय ने खास इंतजाम किए हैं. रेल मंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर जो फोटो शेयर की है इसके साफ दिख रहा है कि ट्रेन में लार्ज, मीडियम और स्मॉल पेंट्रीज के जरिए यात्रियों को स्वच्छ और ताजा भोजन मिलेगा.
कितना होगा किराया
रेल मंत्री अश्विनी बैष्णव ने स्लीपर वंदे भारत के भाड़ा को लेकर कहा है कि इसका किराया राजधानी ट्रेन के बराबर हो सकता है. नई दिल्ली से पटना राजधानी तेजस एक्सप्रेस का थर्ड का किराया प्रति व्यक्ति 2485 रुपये है. सेकंड एसी का प्रति व्यक्ति किराया 3415 रुपये जबकि फर्स्ट एसी का प्रति यात्री किराया 4220 रुपये है. ऐसे में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का भाड़ा भी इसी के आस-पास हो सकता है. बता दें, पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पटना से दिल्ली के बीच चलने वाली है.
इसे भी पढ़ेंः UP News: सीएम योगी का सपा पर बड़ा हमला, कहा- उनके शासन में होती थी नौकरी की नीलामी
Bihar Train Accident : नवगछिया स्टेशन रेल हादसा, बेपटरी हुई मालगाड़ी, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










