Air India के लिए नई चुनौती, अनुभवी पायलटों के इस्तीफों से बढ़ी टेंशन
Air India Flight (Photo : X)
एयर इंडिया ग्रुप में अनुभवी पायलटों के लगातार नौकरी छोड़ने को लेकर चिंता बढ़ गई है. पायलटों के संगठन ALPA India ने चेयरमैन नोएल टाटा से मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है.
एयर इंडिया के सामने अनुभवी पायलटों को रोकने की चुनौती खड़ी हो गई है. एयरलाइन पायलट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ALPA India) ने चेतावनी दी है कि सीनियर पायलटों के दूसरी एयरलाइंस में जाने का असर सिर्फ कर्मचारियों की कमी तक सीमित नहीं रहेगा. इससे एयर इंडिया के कामकाज और उड़ानों की सुरक्षा पर भी असर पड़ सकता है.
NDTV Profit की रिपोर्ट के मुताबिक, संगठन ने इसे सिर्फ कर्मचारियों से जुड़ी समस्या नहीं, बल्कि उड़ानों के संचालन और सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला बताया है.
यह पत्र ऐसे समय आया है, जब टाटा समूह की एयरलाइन अपने कारोबार का विस्तार कर रही है. कंपनी नए विमान अपने बेड़े में शामिल कर रही है और पायलटों की संख्या बढ़ाकर अपनी टीम को मजबूत करने की कोशिश कर रही है. ऐसे में अनुभवी पायलटों के नौकरी छोड़ने का मुद्दा एयरलाइन के लिए महत्वपूर्ण हो गया है.
ये भी पढ़ें: फुकेत-दिल्ली फ्लाइट टर्बुलेंस: चार सेकंड तक विमान पर नहीं रहा कंट्रोल, FDR डिकोडिंग में सामने आई वजह
आखिर क्या है पायलटों के नौकरी छोड़ने की वजह?
ALPA India के मुताबिक, कई वजहों से एयर इंडिया ग्रुप के पायलट नौकरी छोड़कर दूसरी कंपीटीटर एयरलाइंस का रुख कर रहे हैं. पायलटों के संगठन ने बताया कि पायलटों ने कई मुद्दों को लेकर चिंता जताई है. इनमें मुख्य रूप से नौकरी और कामकाज से जुड़ी कुछ परेशानियां शामिल हैं.
- उम्मीद के मुताबिक इनकम नहीं होना.
- कुछ सुविधाओं और भत्तों में कटौती.
- बिगड़ती कामकाजी परिस्थितियां.
- काम और निजी जिंदगी के बीच संतुलन को लेकर लगातार चिंता.
पायलट संगठन ने कहा कि इन सभी समस्याओं के कारण अनुभवी पायलटों के नौकरी छोड़ने की रफ्तार बढ़ी है.
तीन घटनाओं का जिक्र ALPA India ने किया
अपनी चिंता को मजबूत करने के लिए ALPA India ने तीन घटनाओं का भी जिक्र किया है. संगठन का मानना है कि ये घटनाएं बताती हैं कि अनुभवी पायलटों के लगातार नौकरी छोड़ने से किस तरह के जोखिम पैदा हो सकते हैं.
- फुकेत जा रही एयर इंडिया की एक उड़ान
- टेल-स्ट्राइक की घटना
- गो-अराउंड की घटना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए