School Holiday : जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भारी बारिश, सभी स्कूल बंद
स्कूल बंद (Image Credit – AI Image)
School Holiday : जम्मू-कश्मीर के पुंछ में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है. जिले के सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है.
School Holiday : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारी बारिश और नदियों-नालों का जलस्तर बढ़ने के कारण मंगलवार (1 सितंबर) को सभी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया गया है. मुख्य शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी सूचना में इसकी जानकारी दी गई. प्रशासन ने यह फैसला बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है. अधिकारियों के मुताबिक, जिले में मौसम और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है. बारिश के कारण किसी तरह की परेशानी या खतरा बढ़ने पर प्रशासन जरूरी कदम उठाएगा.
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
31 अगस्त को मौसम विभाग की ओर जानकारी दी गई कि जम्मू-कश्मीर में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ अचानक तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है. पहाड़ी और संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन, मिट्टी खिसकने और अचानक बाढ़ आने का खतरा भी बना हुआ है.
ये भी पढ़ें: School Holidays: सितंबर में स्कूलों की छुट्टी, जन्माष्टमी से गणेश चतुर्थी तक कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल?
मौसम विभाग जम्मू-कश्मीर के निदेशक मुख्तार अहमद ने बताया कि मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. इस दौरान जम्मू संभाग में बारिश का असर ज्यादा रहने की संभावना है. कुछ इलाकों में मौसम खराब हो सकता है और बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. मुख्तार अहमद ने कहा कि खासकर मंगलवार दोपहर बाद और शाम के समय बारिश का एक दौर आ सकता है. कुछ इलाकों में हल्की बारिश होगी, जबकि कहीं-कहीं थोड़े समय के लिए तेज बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं.
भूस्खलन का खतरा
मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ इलाकों में तेज बारिश के कारण भूस्खलन, मिट्टी खिसकने और अचानक बाढ़ आने का खतरा हो सकता है. खासकर उन जगहों पर सावधानी बरतने की जरूरत है, जहां तेज बारिश होने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए