Video: उफनते नाले में फंसा था बाइक सवार, नए-नवेले शादीशुदा कपल ने दुपट्टे की मदद से बचाई जान

Updated:
विज्ञापन

बाइक सवार को कपल ने बचाया (Photo/X)

हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक बाइक सवार उफनते नाले के तेज बहाव में फंस गया. एक नवविवाहित जोड़े ने बिना देर किए उसकी मदद की और दुपट्टे की सहायता से उसे सुरक्षित बाहर निकाला.

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के चंबा में उफनते नाले के तेज बहाव के बीच एक बाइक सवार की जान पर बन आई. पानी का बहाव इतना तेज था कि वह नाले में फंस गया और बाहर निकलना मुश्किल हो गया. तभी वहां  मौजूद एक कपल ने उसे देखा और बिना देर किए उसकी मदद के लिए आगे बढ़ गया.

विज्ञापन

बाइक सवार को बचाने पहुंचा कपल

बताया जा रहा है कि बाइक सवार की जान बचाने वाले दोनों नए-नवेले शादीशुदा कपल थे. शादी के बाद दोनों घूमने निकले थे. इसी दौरान तेज बहाव के बीच बाइक सवार को फंसा देखकर कपल ने अपनी सुरक्षा की परवाह नहीं की और दोनों ने मिलकर उसे सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश शुरू की.

ये भी पढ़ें: नेपाल ने बाढ़ की तबाही के लिए चीन, अमेरिका और भारत को बताया जिम्मेदार? मांगा मुआवजा

दुपट्टे की मदद से बचाई बाइक सवार की जान

पानी का बहाव बहुत ही तेज था और जरा सी चूक बाइक सवार के साथ-साथ उनकी जान के लिए भी खतरा बन सकती थी. लेकिन दोनों ने मिलकर बाइक सवार को बचा लिया. अब रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में कपल को उफनते पानी के बीच दुपट्टे की मदद से बाइक सवार तक पहुंचने और उसे बाहर निकालने की कोशिश करते देखा जा सकता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola