ePaper

Weather News: दिल्ली से झारखंड तक, गर्मी से झुलसने लगे शहर, जानें जानें क्या है वजह

Updated at : 01 Mar 2021 8:22 AM (IST)
विज्ञापन
Weather News: दिल्ली से झारखंड तक, गर्मी से झुलसने लगे शहर, जानें जानें क्या है वजह

Weather News Update: फरवरी महीने के आखिरी सप्ताह से ही जिस तरीके से मौसम ने करवट ली और लोगों को गर्मी (Hot weather) का अहसास हो रहा है उससे तो एक बात साफ जाहिर हो गयी है कि इस साल मार्च के महीने से ही गर्मी से लोगों के पसीने छूटने वाले हैं. झारखंड, बिहार, ओडिसा और दिल्ली समेत अन्य राज्यों में तापमान में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. इसके कारण गर्मी बढ़ती जा रही है.

विज्ञापन
  • फरवरी के आखिरी सप्ताह से ही शुरू है गर्मी का प्रकोप

  • देश का सबसे गर्म शहर रहा भुवनेश्वर

  • पश्चिमी विक्षोभ नहीं आने के कारण तापमान में हो रही बढ़ोतरी

फरवरी महीने के आखिरी सप्ताह से ही जिस तरीके से मौसम ने करवट ली और लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है उससे तो एक बात साफ जाहिर हो गयी है कि इस साल मार्च के महीने से ही गर्मी से लोगों के पसीने छूटने वाले हैं. झारखंड, बिहार, ओडिसा और दिल्ली समेत अन्य राज्यों में तापमान में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. इसके कारण गर्मी बढ़ती जा रही है.

ओडिसा का भुवनेश्वर पिछले लगातार चार दिन से देश का सबसे गर्म शहर बना हुआ है. यहां पर अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गर्मी के मामले में इस साल फरवरी में भुनेश्वर ने पिछले पांच सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वहीं बिहार झारखंड में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. कड़ी धूप से लोग परेशान हो रहे हैं.

Also Read: Weather Forecast Today LIVE Update : मौसम ने ली करवट, दिल्ली-एनसीआर सहित मैदानी इलाकों में बारिश, यहां बर्फबारी के कारण शीतलहर जैसे हालात, जानें यूपी-बिहार-झारखंड सहित देश के अन्य राज्यों का हाल

रांची में अधिकतम तापमान 31 डिग्री के पार चला गया है. मौसम विभाग के मुताबिक मार्च के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. बिहार में अधिकांश शहरों में गर्मी ने फरवरी के पिछले सभी रिकॉर्डों को तोड़ा है पटना, गया समेत कई शहरों ने फरवरी में पिछले रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक अधिकतम तापामान दर्ज किया. पटना भी अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा रहा है. दिल्ली में भी तापमान 30 डिग्री के पार चल रहा है. एक्युवेदर वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली का भी तापमान 30 डिग्री के पार चला गया है. इसके मुताबिक अगले तीन से चार-पांच दिनों में तापमान चार से पांच डिग्री तक बढ़ सकता है.

ओडिसा में भी मार्च के पहले सप्ताह से ही तामपान में और तेजी आने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र भुवनेश्वर के क्षेत्रीय निदेशक एचआर विश्वास ने कहा कि अगले 2-3 दिनों में भुवनेश्वर और ओडिशा के कुछ अन्य स्थानों में तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. तापमान बढ़ने का कारण बताते हुए एचआर विश्वास ने कहा कि मध्य और ऊपरी वातावरण में नमी की कमी और निचले वातावरण में आर्द्रता कम हो गयी है इसलिए तापमान लगातार बढ़ रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सूर्य में तेजी रहेगी इसलिए सुबह 11 बजे के बाद लोगों को एहतियाती कदम उठाने की जरूरत है.

मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल पश्चिमी विक्षोभ(वेस्टर्न डिस्टरबेंस) सिर्फ 1 बार पड़ा, जिसके कारण 3-4 फरवरी को बारिश हुई. इस वजह से दिल्ली समेत उत्तर और पूर्वी भारत के आसपास गर्म हवाएं बिना रुकावट के लगातार पहुंचीं. यही वजह है कि 2006 के बाद ये पहली बार है जब 15 फरवरी से पहले अधिकतम तापमान 30 डिग्री को पार किया है. इससे गर्मी की तपिश बढ़ गई है. दिल्ली से झारखंड तक गर्मी बढ़ने तथा Hindi News से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

Also Read: Weather Today : इन शहरों में बढ़ती गर्मी से लोग परेशान, जानें अपने शहर का हाल

Posted By: Pawan Singh

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन