ePaper
Live Updates

Weather Forecast Update : दिल्ली-एनसीआर सहित मैदानी इलाकों में बारिश, बर्फबारी के कारण यहां शीतलहर, जानें यूपी-झारखंड-बिहार सहित देश के अन्य राज्यों का हाल

Updated at : 01 Mar 2021 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast Update : दिल्ली-एनसीआर सहित मैदानी इलाकों में बारिश, बर्फबारी के कारण यहां शीतलहर, जानें यूपी-झारखंड-बिहार सहित देश के अन्य राज्यों का हाल

Weather Forecast Today LIVE Update : उत्तरी पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ (Rain,western disturbance) सक्रिय होने के कारण कई राज्यों में आने वाले समय में मौसम (snowfall) करवट (Weather) बदल ले है. मौसम (27 February) से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
10:31 PM. 28 Feb 2110:31 PM. 28 Feb

जानिए कश्मीर में कैसा रहेगा मौसम

श्रीनगर में शुक्रवार रात से बारिश हो रही है. शनिवार को यहां ओले गिरे और बर्फबारी हुई. बारिश और बर्फबारी के कारण दिन का तापमान कई डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. मौसम विभाग के अनुसार रविवार की शाम से मौसम में सुधार होने की उम्मीद है.

10:31 PM. 28 Feb 2110:31 PM. 28 Feb

दिल्ली में बारिश के आसार

जम्मू व शिमला सहित कई जगह बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है. मीडिया रिपोर्ट में मौसम विभाग के हवाले से बताया गया है कि उत्तर पश्चिम में विक्षोभ सक्रिय होने से पहाड़ों पर बर्फबारी होने के साथ ही रविवार को दिल्ली-एनसीआर समेत मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है.

10:31 PM. 28 Feb 2110:31 PM. 28 Feb

इस वर्ष फरवरी में 17 साल में दूसरी बार पड़ रही है इतनी गर्मी

फरवरी महीने में इस वर्ष 17 साल में दूसरी बार इतनी गर्मी पड़ रही है. पूरे उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से पूर्वी और पश्चिमी हवाएं चल रही हैं. जिसकी वजह से दिन और रात के तापमान में अंतर देखा जा रहा है. पश्चिमी विक्षोभ के रविवार शाम तक उत्तर भारत से आगे बढ़ने की संभावना है. जिसकी वजह से उत्तरी हवा चलने के कारण तापमान में कुछ गिरावट होने के आसार हैं.

10:31 PM. 28 Feb 2110:31 PM. 28 Feb

देश के कई हिस्सों में बढ़ा तापमान

आइएमडी के अनुसार, उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है. एडीजी आनंद शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिमी मध्य प्रदेश में तापमान सामान्य से अधिक है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में गुरुवार को तापमान सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस अधिक था जहां अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था.

2:26 PM. 28 Feb 212:26 PM. 28 Feb

आगरा यूपी का तीसरा गर्म शहर

रविवार को भी आगरा यूपी का तीसरा गर्म शहर बना रहा. प्रदेश में सबसे गर्म शहर बांदा रहा, जहां तापमान 35.2 डिग्री पर रहा, जबकि दूसरे नंबर पर वाराणसी रहा, जहां 34.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

2:26 PM. 28 Feb 212:26 PM. 28 Feb

तापमान सामान्य से अधिक

बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिमी मध्य प्रदेश में तापमान सामान्य से अधिक है जिससे लोग परेशान हैं.

2:26 PM. 28 Feb 212:26 PM. 28 Feb

दिल्ली-एनसीआर सहित मैदानी इलाकों में बारिश

उत्तर पश्चिम में विक्षोभ सक्रिय होने से पहाड़ों पर बर्फबारी होने के साथ ही रविवार को दिल्ली-एनसीआर सहित मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है.

2:26 PM. 28 Feb 212:26 PM. 28 Feb

मौसम में सुधार

मौसम विभाग के अनुसार कश्‍मीर में रविवार की शाम से मौसम में सुधार होने की उम्मीद है.

2:26 PM. 28 Feb 212:26 PM. 28 Feb

ओले गिरे और बर्फबारी हुई

श्रीनगर समेत कश्मीर के कई हिस्सों में ताजा बर्फबारी हुई है. मौसम विभाग ने कहा कि कुपवाड़ा जिले के माछिल और जेड-गली इलाकों में एक फुट से ले कर18 इंच के बीच बर्फबारी हुई. गुलमर्ग, बारामुला और सोनमर्ग में सात इंच तक बर्फबारी हुई. श्रीनगर में शुक्रवार रात से बारिश हो रही है. शनिवार को यहां ओले गिरे और बर्फबारी हुई.

2:26 PM. 28 Feb 212:26 PM. 28 Feb

कश्मीर में ताजा बर्फबारी के कारण शीतलहर जैसे हालात

कश्मीर में शनिवार को ताजा बर्फबारी हुई जिससे घाटी में शीतलहर जैसी स्थिति पुनः उत्पन्न हो गई. पिछले सप्ताह घाटी में दिन का तापमान सामान्य से कई डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया था.

2:26 PM. 27 Feb 212:26 PM. 27 Feb

मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला

हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल चुका है. जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों में ताजा बर्फबारी होने से मनाली-केलांग वाया अटल टनल रोहतांग मार्ग और हाईवे-305 पर वाहन सेवा बंद हो गई है.

2:26 PM. 27 Feb 212:26 PM. 27 Feb

अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. दिन में तेज़ हवाएं चलने की भी संभावना है.

2:26 PM. 27 Feb 212:26 PM. 27 Feb

गुजरात के सूरत में भूकंप के झटके

गुजरात के सूरत में शनिवार तड़के 3.1 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंपीय अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने यह जानकारी दी. संस्थान ने बताया कि भूकंप तड़के करीब चार बजकर 35 मिनट पर आया और इसका केंद्र दक्षिण गुजरात में सूरत से 29 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में था. जिला प्रशासन ने बताया कि भूकंप से जानमाल को कोई नुकसान नहीं हुआ है. आईएसआर ने बताया कि भूकंप 15 किलोमीटर की गहराई पर था और इसके झटके सूरत शहर तथा आस पास के इलाकों में महसूस किये गये.

2:26 PM. 27 Feb 212:26 PM. 27 Feb

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

दिल्ली में शनिवार को सुबह न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो मौसम के औसत तापमान से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है.

2:26 PM. 27 Feb 212:26 PM. 27 Feb

यूपी का मौसम

यूपी में लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है. प्रयागराज में भी गर्मी बढ़ रही है, लेकिन बारिश की संभावना यहां पर बनी हुई है. दिन प्रतिदिन सूर्य की किरणें तेज होती जा रही हैं. एक बार फिर बादलों की वापसी होने के आसार हैं. इधर बरेली में रात ठंडी दर्ज की जा रही है और दिन गर्म बने हुए हैं.

2:26 PM. 27 Feb 212:26 PM. 27 Feb

ओलावृष्टि होने की संभावना

27 फरवरी को उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, चमोली, पौड़ी, नैनीताल एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है.

5:54 PM. 27 Feb 215:54 PM. 27 Feb

बारिश और बर्फबारी की संभावना

पश्चिमी विक्षोभ का असर, शनिवार को पहाड़ी क्षेत्रों पर देखने को मिल सकता है. भारत मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना व्यक्त की है. देश के कुछ राज्‍यों में अभी हल्‍की से भारी बारिश होने की संभावना तथा Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

2:26 PM. 27 Feb 212:26 PM. 27 Feb

झारखंड में मौसम साफ

झारखंड में मौसम साफ नजर आ रहा है. यहां अधिकतम तापमान बढ़ सकता है. मौसम विभाग के अनुसार मौसम में कहीं कोई बदलाव के संकेत नहीं हैं. अधिकतम तापमान में भी धीरे-धीरे वृद्धि होगी.

2:26 PM. 27 Feb 212:26 PM. 27 Feb

बिहार में गर्मी

फरवरी खत्म होने में अब भी दो दिन बाकी है, लेकिन बिहार में गर्मी ने लोगों को तरबतर करना शुरू कर दिया है. इस बार होली (Holi 2021) के करीब एक माह पहले ही गर्मी अपने रंग में है. लोगों ने घर, कार्यालय सहित अन्य प्रतिष्ठानों में पंखा, एसी और कूलर चलाना शुरू कर दिया है. मौसम (Bihar ka Mausam) में अचानक आये बदलाव का स्वास्थ्य पर भी असर दिख रहा है. वायरल बुखार, सर्दी, खांसी और जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है. सरकारी और निजी अस्पतालों में वायरल इन्फेक्शन के काफी मरीज आ रहे हैं.

7:42 AM. 27 Feb 217:42 AM. 27 Feb

अधिकतम तापमाम सामान्य से अधिक

मौसम विभाग ने सिक्किम में बारिश की संभावना जाहिर की है. इसके साथ ही उत्तर भारत और उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमाम सामान्य से अधिक रह सकता है.

7:42 AM. 27 Feb 217:42 AM. 27 Feb

हल्की बारिश

मौसम विभाग के अनुसार विक्षोभ के कारण शनिवार को उत्तरी उत्तराखंड के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है साथ ही बर्फबारी के भी आसार हैं.

Weather Today 27 Feb 2021 : कहीं गर्मी तो कहीं बारिश, देखें अपने शहर के मौसम का मिजाज

7:42 AM. 27 Feb 217:42 AM. 27 Feb

ओले पड़ने की संभावना

जम्मू कश्मीर और लद्दाख, गिलगिट बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने और ओले पड़ने की संभावना है. इन राज्यों में तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस तक कम होने के आसार हैं.

7:42 AM. 27 Feb 217:42 AM. 27 Feb

दिल्ली में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह हल्की गर्मी के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से आधिक दर्ज किया गया. हालांकि सुबह हल्की धुंध भी नजर आ रही है. भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिन में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान के 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

7:42 AM. 27 Feb 217:42 AM. 27 Feb

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola