West Bengal : कोलकाता एयरपोर्ट परिसर में बम रखे जाने की ईमेल मिलने के बाद मची अफरातफरी
West Bengal Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
कोलकाता एयरपोर्ट परिसर में बम रखे जाने की ईमेल मिलने के बाद मची अफरातफरी
कोलकाता एयरपोर्ट परिसर में बम रखे जाने की ईमेल मिलने के बाद मची अफरातफरी, CISF ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, चप्पे-चप्पे की ली जा रही तलाशी.
अचेत मिले वृद्ध की अस्पताल में मौत
झाड़ग्राम के झाड़ग्राम थाना अंतर्गत कपाटकाटा गांव में अचेत मिले एक वृद्ध की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक का नाम खोकन दंडपथ (55) था. वह अपने घर में अचेत अवस्था में पाया गया था. परिजनों ने उसे उपचार के लिए झाड़ग्राम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सा के दौरान उसकी मौत हो गयी. चिकित्सक के अनुसार, कीटनाशक खाने से खोकन की मौत हुई है. खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मुर्शिदाबाद में रामनवमी के दिन हुई हिंसा पर हाईकोर्ट ने एनआईए से मांगी रिपोर्ट
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) को रामनवमी पर आयोजित कार्यक्रमों के दौरान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में झड़पों के संबंध में एक रिपोर्ट सौंपने और यह बताने का शुक्रवार को निर्देश दिया कि क्या इस मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी को सौंपी जानी चाहिए. अदालत ने कहा कि मुर्शिदाबाद जिले के पुलिस अधीक्षक ने एक रिपोर्ट में 13 और 17 अप्रैल को बेलडांगा और शक्तिपुर में झड़पों के दौरान बम तथा अन्य हथियारों के कथित प्रयोग का उल्लेख किया था जिसके कारण लोगों को चोटें आयीं.
आखिर संदेशखाली क्यों पहुंची एनएसजी कमांडो
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में हर रोज नये पहलू सामने आ रहें है.आज सुबह शेख शाहजहां गढ़ यानी संदेशखाली से विदेशी आग्नेयास्त्र और पिस्तौल बरामद किये गये. सीबीआई अधिकारियों के बाद एनएसजी (NSG) की टीम मौके पर पहुंची है. हथियार बरामद करने के बाद कमांडो वहां गए है.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संदेशखाली में तृणमूल पंचायत सदस्य हफीजुल खा के रिश्तेदार अबुतालेब मोल्ला के घर से विदेशी आग्नेयास्त्र और बम बरामद होने की जानकारी मिली थी. इसके तुरंत बाद राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) कमांडो अबुतालेब के घर पहुंचे. मालूम हो कि मौके से एक ताजा बम मिला है.
शनिवार से दक्षिण बंगाल में बढ़ेगी गर्मी, लू के साथ पांशकुड़ा में 48 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान
पश्चिम बंगाल के अलीपुर मौसम विभाग ने भीषण गर्मी (Summer) का कोई संकेत नहीं दिया है. बल्कि उन्होंने तापमान में बढ़ोतरी की भविष्यवाणी की है. वह वृद्धि थोड़ी नहीं बहुत है. बताया गया है कि 24 घंटे के अंदर कम से कम 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी होगी. लू का प्रकोप जारी रहेगा. मौसम कार्यालय के मुताबिक, रविवार 28 तारीख से लगातार कोलकाता का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. 30 अप्रैल यानी अगले मंगलवार को पांशकुड़ा का तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
दोपहर 3 बजे तक 60 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान
दोपहर तीन बजे तक आयोग की गणना के मुताबिक बंगाल की तीनों सीटों में से दार्जिलिंग में सबसे ज्यादा वोट पड़े हैं. आयोग के सूत्रों के मुताबिक, दार्जिलिंग में वोटिंग दर 61.97 फीसदी है. उसके बाद रायगंज है. इस सीट पर 60.2 फीसदी वोटिंग हुई. दूसरी ओर, बालुरघाट 60 प्रतिशत मतदान का आंकड़ा पार नहीं कर सका लेकिन बहुत पीछे भी नहीं रहा. आयोग की गणना के अनुसार, दोपहर तीन बजे तक बालुरघाट में 59.53 प्रतिशत मतदान हुआ है.
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए