Breaking News : सुनीता केजरीवाल करेंगी ‘आप’ के लिए प्रचार
Breaking News Live
Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.
सीआरपीएफ के डीआईजी को बर्खास्त करने की प्रक्रिया जारी
केंद्र सरकार ने यौन उत्पीड़न के आरोपी सीआरपीएफ के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) रैंक के एक पूर्व मुख्य खेल अधिकारी को बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में काम करने वाली कुछ महिलाओं ने उन पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्रालय द्वारा संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिफारिश स्वीकार करने के बाद उप महानिरीक्षक खजान सिंह को बर्खास्तगी का नोटिस भेजा गया है.
सुनीता केजरीवाल करेंगी ‘आप’ के लिए प्रचार
आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गुजरात में ‘आप’ के लिए प्रचार करेंगी.
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू
देश में 20 मई को 49 ससंदीय सीटों पर लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो गयी है. चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति की ओर से एक अधिसूचना जारी की जिसके बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई. आपको बता दें कि देश में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख में 49 सीटों पर लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत वोटिंग होगी.
छत्तीसगढ़ में पूर्व विधायक के बंगले में दुर्घटनावश गोली चली, एक पुलिसकर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार को कांग्रेस के एक पूर्व विधायक के बंगले में कथित तौर पर दुर्घटनावश गोली चल गई. इससे सुरक्षाबल के एक जवान की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया.
बंगाल में बीजेपी उम्मीदवार सुकांत मजूमदार और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प
पश्चिम बंगाल बीजेपी प्रमुख और बालुरघाट से लोकसभा उम्मीदवार सुकांत मजूमदार और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच बालुरघाट में झड़प की खबर है. मजूमदार ने आरोप लगाया है कि एक पोलिंग बूथ पर बड़ी संख्या में टीएमसी कार्यकर्ता मौजूद हैं. वे वापस जाओ के नारे लगा रहे हैं.
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए