नागपुर में बाल-बाल बचे मंत्री उदय सामंत, हेलिकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी; पायलट ने उड़ान रोकी

Updated:
विज्ञापन

महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना( एकनाथ शिंदे गुट ) नेता उदय सामंत

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत की जान बाल-बाल बची. गढ़चिरौली जाते समय नागपुर से उड़ान भरते समय उनके हेलिकॉप्टर में अचानक तकनीकी खराबी आ गई. पायलट के त्वरित निर्णय से एक बड़े हादसे को टाल दिया गया.

विज्ञापन

महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत को लेकर गढ़चिरौली जा रहे हेलिकॉप्टर में बृहस्पतिवार( 13 अगस्त ) सुबह नागपुर से उड़ान भरते समय तकनीकी खराबी आ गई.पीटीआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, स्थिति को देखते हुए पायलट ने तुरंत उड़ान रद्द कर दी. सामंत इस घटना में पूरी तरह सुरक्षित हैं.

विज्ञापन
उदय सामंत ने एक टीवी चैनल से बातचीत में बताया कि वह सुबह करीब 8:30 से 8:45 बजे के बीच नागपुर से हेलिकॉप्टर में सवार हुए थे. उन्हें नागपुर से महाराष्ट्र के पूर्वी हिस्से में स्थित गढ़चिरौली जिले के लिए रवाना होना था.

टेकऑफ के दौरान पायलट ने लिया फैसला

उदय सामंत ने बताया कि हेलिकॉप्टर ने जैसे ही उड़ान भरने की प्रक्रिया शुरू की, तभी उसमें तकनीकी समस्या सामने आई. खतरे को भांपते हुए पायलट ने समझदारी दिखाते हुए टेकऑफ रोक दिया. इसके बाद मंत्री सामंत को हेलिकॉप्टर से सुरक्षित बाहर निकाला गया.

उड़ान से पहले पूरी हुई थी मेंटेनेंस

शिवसेना नेता सामंत ने बताया कि उड़ान से पहले पायलट ने उन्हें जानकारी दी थी कि हेलिकॉप्टर का पूरा मेंटेनेंस हाल ही में किया गया है. साथ ही, उस समय मौसम भी गढ़चिरौली जाने के लिए अनुकूल बताया गया था.

बाल-बाल बचे मंत्री

टेकऑफ के समय तकनीकी खराबी आने के बाद उड़ान रद्द होने से एक भयावह हादसा टल गया. फिलहाल सामंत सुरक्षित हैं और हेलिकॉप्टर में आई तकनीकी समस्या की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Air India का फैसला, अब उड़ान से पहले सभी पायलटों का होगा ड्रग टेस्ट


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola