Live Updates

Weather Forecast : झारखंड-बिहार में लौटा मॉनसून, जानें दिल्ली-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Updated at : 05 Oct 2020 12:35 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast : झारखंड-बिहार में लौटा मॉनसून, जानें दिल्ली-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

New Delhi: A woman shields herself with an umbrella as rains lash Delhi on July 16, 2018. (Photo: IANS)

Weather Forecast Today Live Updates : India Meteorological Department ने कहा कि देश के कई राज्यों में monsoon लौट रहा है. आज jharkhand, bihar, uttar pradesh के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम बारिश (rain and thunderstorm ) की संभावना बनी हुई है. बंगाल की खाड़ी में low pressure area बना है. माना जा रहा है कि Delhi में आगामी एक पखवाड़े के दौरान दिल्ली-एनसीआर में हल्की (winter season) ठंड दस्तक दे देगी. Weather के हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

दिल्ली में ‘मध्यम’ श्रेणी में बनी हुई है वायु गुणवत्ता

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गयी तथा अगले दो दिन तक इसके इसी श्रेणी में बने रहने की संभावना है. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान एवं अनुसंधान प्रणाली (सफर) ने कहा कि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मंगलवार और बुधवार को भी ‘मध्यम’ श्रेणी में बना रहेगा. उसने कहा कि तेज रफ्तार हवाएं प्रदूषक तत्वों को जमा नहीं होने दे रहीं.

बंगाल की खाड़ी की निगरानी कर रहा है मौसम विभाग

भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा, ‘हम इसकी (कम दबाव क्षेत्र) निगरानी कर रहे हैं.’ एक मौजूदा कम दबाव क्षेत्र बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी और आसपास के ओड़िशा तट पर है. विभाग ने कहा कि हालांकि, इससे जुड़े चक्रवाती परिसंचरण के छह अक्टूबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ की ओर मुड़ने और सात अक्टूबर तक सक्रिय रहने की संभावना है.

अक्तूबर में बंगाल की खाड़ी में आता है चक्रवात

अक्टूबर में अक्सर बंगाल की खाड़ी में चक्रवात आते है। वर्ष 2013 और 2014 के अक्टूबर में ‘फैलिन’ और ‘हुदहुद’ तूफान देखने को मिले थे जिन्होंने ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटों पर दस्तक दी थी. विभाग ने बताया, ‘उत्तरी अंडमान सागर और इससे सटे पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी में नौ अक्टूबर के आसपास एक नये कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है.’

11 से 13 अक्तूबर तक ओड़िशा में हो सकती है बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के चक्रवात चेतावनी प्रभाग ने कहा है कि नौ अक्टूबर को उत्तरी अंडमान सागर में एक नये कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान है. प्रभाग ने बताया कि यह आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा है. कम दबाव का क्षेत्र बनने से 11 से 13 अक्टूबर के दौरान ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में वर्षा होने की संभावना है. कम दबाव वाला क्षेत्र किसी भी चक्रवात का पहला चरण है. हालांकि यह जरूरी नहीं है कि प्रत्येक कम दबाव का क्षेत्र एक चक्रवाती तूफान में बदल जाये.

Weather Forecast Today Live Updates : India Meteorological Department ने कहा कि देश के कई राज्यों में monsoon लौट रहा है. आज jharkhand, bihar, uttar pradesh के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम बारिश (rain and thunderstorm ) की संभावना बनी हुई है. बंगाल की खाड़ी में low pressure area बना है. माना जा रहा है कि Delhi में आगामी एक पखवाड़े के दौरान दिल्ली-एनसीआर में हल्की (winter season) ठंड दस्तक दे देगी. Weather के हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola