Live Updates

Weather Forecast : झारखंड में 6 अक्टूबर तक बारिश,ओडिशा में भारी वर्षा, जानें दिल्ली-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Updated at : 05 Oct 2020 7:10 AM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast : झारखंड में 6 अक्टूबर तक बारिश,ओडिशा में भारी वर्षा, जानें दिल्ली-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Today Live Updates : India Meteorological Department ने कहा कि देश के अधिकांश भागों से monsoon लौट रहा है. आज jharkhand, bihar, uttar pradesh के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम बारिश (rain and thunderstorm ) की संभावना बनी हुई है. बंगाल की खाड़ी में low pressure area बना है. माना जा रहा है कि Delhi में आगामी एक पखवाड़े के दौरान दिल्ली-एनसीआर में हल्की (winter season) ठंड दस्तक दे देगी. Weather के हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

झारखंड में 6 अक्टूबर तक बारिश

मौसम विभाग की मानें तो झारखंड में 4-6 अक्टूबर, 7 अक्टूबर को ओडिशा, 6-7 अक्टूबर छत्तीसगढ़ में बारिश होगी. 4 से 7 अक्टूबर के दौरान ओडिशा में भारी वर्षा की संभावना है.

झारखंड में बारिश शुरू

झारखंड की राजधानी रांची सहित सूबे के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है.

Weather Forecast : झारखंड में 6 अक्टूबर तक बारिश,ओडिशा में भारी वर्षा, जानें दिल्ली-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

झारखंड के इन इलाकों में कुछ देर में बारिश

झारखंड के साहिबगंज और गोड्डा में कुछ घंटों के बाद बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है.

Weather Forecast : झारखंड में 6 अक्टूबर तक बारिश,ओडिशा में भारी वर्षा, जानें दिल्ली-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

झारखंड में बारिश

झारखंड में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. दोपहर बाद गर्जन वाले बादल बनने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार

मौसम विभाग के अनुसार बिहार से 10 अक्टूबर से पहले मानसून विदा हो जाएगा. अभी वह उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों से गया है. बिहार से तीन से चार दिनों में इसके जाने की संभावना है.

बिहार में आज होगी बारिश

रविवार को बिहार की राजधानी पटना सहित दक्षिण बिहार के अन्य हिस्सों आंशिक बादल छाये रहेंगे. छिटपुट बारिश हो सकती है.

उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और समीप के ओडि़शा तट पर निम्न दबाव

उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और समीप के ओडि़शा तट पर निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बगाल के गंगा के क्षेत्रों में तीन -चार दिनों के दौरान वर्षा होने की संभावना है.

दिल्ली के तीन इलाकों में AQI ‘खराब श्रेणी’ में पहुंचा

दिल्ली के तीन इलाकों में AQI ‘खराब श्रेणी’ में पहुंचा. दिल्ली में वायु गुणवत्ता शनिवार सुबह ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई और तापमान गिरने तथा हवा की गति कम रहने से इसके अगले दो दिन में ‘खराब’ श्रेणी में पहुंचने की संभावना है. दिल्ली में शनिवार को 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 189 दर्ज किया गया.

झारखंड में वज्रपात से तीन की मौत

देश के पूर्वी हिस्से में बारिश और गरज के साथ बौछारों के बीच झारखंड में आसमान से बिजली गिरने से तीन व्यक्तियों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गये.

आज भी बारिश

झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में आज भी बारिश होगी.

झारखंड में बारिश शुरू

झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में बारिश शुरू हो गई है.

हरियाणा के मौसम के मिजाज बदल रहा है

हरियाणा के मौसम के मिजाज बदल रहा है. शाम के समय सर्दी महसूस होने लगी है.

गोड्डा और गढवा में बारिश

झारखंड के कोडरमा, गिरीडीह , गोड्डा और गढवा में आगले कुछ घंटों में बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है.

Weather Forecast : झारखंड में 6 अक्टूबर तक बारिश,ओडिशा में भारी वर्षा, जानें दिल्ली-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

झारखंड के इन जिलों में थोड़ी देर में होगी बारिश

झारखंड के चतरा ,धनबाद, साहिबगंज, दुमका जिले में थोड़ी देर में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है.

Weather Forecast : झारखंड में 6 अक्टूबर तक बारिश,ओडिशा में भारी वर्षा, जानें दिल्ली-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

मुंबई में आंशिक रूप से बादल छाए नजर आ रहे हैं

मुंबई में आंशिक रूप से बादल छाए नजर आ रहे हैं. न्‍यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम 32 डिग्री सेल्‍सियस के आसपास रहेगा.

Weather Forecast : झारखंड में 6 अक्टूबर तक बारिश,ओडिशा में भारी वर्षा, जानें दिल्ली-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

दिल्ली में आसमान साफ

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में आसमान साफ नजर आ रहा है. यहां न्‍यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं.

सर्दी की दस्तक

मानसून के अधिक समय तक सक्रिय रहने से सर्दी की दस्तक इस बार जल्द हो सकती है. गुलाबी ठंड का एहसास अगले कुछ ही दिनों में होने लगेगा.

झारखंड की राजधानी रांची में मध्यम दर्जे की बारिश

शनिवार को झारखंड की राजधानी रांची में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इसके साथ ही 2 और 3 अक्टूबर को विभाग ने कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी चेतावनी जारी की है.

झारखंड में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

मौसम पूर्वानुमान में बताया गया हैं कि झारखंड की राजधानी रांची समेत आसपास के इलाके में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. झारखंड में अगले 3 दिनों तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है.

मानसून 2020 की खास बात

मानसून 2020 की खास बात यह भी रही कि इसने देश के लगभग 85% क्षेत्र में सामान्य या सामान्य से ज़्यादा बारिश दी.

अधिक वर्षा वाले राज्यों की सूची में 4 सबसे ज़्यादा वर्षा वाले राज्य

इस साल अधिक वर्षा वाले राज्यों की सूची में 4 सबसे ज़्यादा वर्षा वाले राज्य रहे सिक्किम, गुजरात, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश, इनमें क्रमशः 60%, 58%, 46%, और 44% औसत से अधिक वर्षा दर्ज की गई.

अगस्त में सबसे ज़्यादा बारिश

चार महीनों के मानसून सीज़न में अगस्त में सबसे ज़्यादा बारिश हुई और सामान्य से बेहतर के स्तर पर मॉनसून की विदाई में इसकी भूमिका महत्वपूर्ण रही.

बंगाल की खाड़ी पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र

स्काईमेट वेदर के अनुसार मानसून 2020 की वापसी मध्य भारत और पूर्वी भारत के भागों में कुछ समय के लिए टल सकती है क्योंकि बंगाल की खाड़ी पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो गया है. इस सिस्टम के प्रभाव से पूर्वी तटों और पूर्वी तथा पूर्वोत्तर राज्यों में कई दिनों के लिए बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.

पूर्वी बिहार में होगी झमाझम बारिश

लौटते मानसून के बादलों का जमावड़ा अब तक पूर्वी बिहार, कोसी, सीमांचल, संथाल परगना व पश्चिमी बंगाल व नॉर्थ इस्ट भारत में लगा हुआ है.

झारखंड का मौसम

झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के कई इलाकों में सुबह से ही आकाश में बादल नजर आ रहे हैं. आज यानी शनिवार को सूबे के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है.

हिमाचल प्रदेश में एक सप्ताह तक मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने की संभावना है. मौसम विज्ञान केद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में आठ अक्तूबर तक मौसम साफ रहेगा.

बारिश की कोई संभावना नहीं

मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में आने वाले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा. सात अक्तूबर तक न तो बादल दिखेंगे न ही बारिश की कोई संभावना है.

अगले 3-4 दिनों में ओडिशा, झारखंड पश्चिम बंगाल में बारिश की संभावना

बंगाल की खाड़ी के उत्तरपश्चिम और उससे सटे इलाके में कम दबाव के कारण ओडिशा, उत्तरी आंध्रप्रदेश के तटीय इलाके में बारिश की संभावना है. अगले 3-4 दिनों में ओडिशा, झारखंड पश्चिम बंगाल में बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है.

‘ला नीना’ की स्थिति

बताया जा रहा है कि इस समय ‘ला नीना’ की स्थिति बनती नजर आ रही है जिसके चलते सर्दी का मौसम लंबा हो सकता है वहीं ठंड भी कड़ाके की पड़ सकती है.

इस साल कड़ाके की ठंड पड़ेगी

देश के उत्तरी क्षेत्र के पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों से मानसून की औपचारिक विदाई के साथ ही जाड़े के मौसम का आगाज शुरू हो चुका है. आगामी जाड़े की सीजन में जहां कड़ाके की ठंड पड़ेगी, वहीं सर्दी मौसम के लंबा होने का अनुमान जताया गया है.

उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम

अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम की संभावना है.

दिल्ली में ठंड

माना जा रहा है कि आगामी एक पखवाड़े के दौरान दिल्ली-एनसीआर में हल्की ठंड दस्तक दे देगी और सुबह-शाम लोगों को ठंड महसूस भी होने लगेगी.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola