ePaper
Live Updates

Weather Forecast Updates: हिमाचल में 15 फरवरी से बारिश-बर्फबारी होने के आसार, जानें अन्य राज्यों का हाल

Updated at : 11 Feb 2022 10:27 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast Updates: हिमाचल में 15 फरवरी से बारिश-बर्फबारी होने के आसार, जानें अन्य राज्यों का हाल

Gurugram: People sit around a bonfire to warm themselves on a winter morning, in Gurugram, Friday, Dec. 10, 2021. (PTI Photo)(PTI12_10_2021_000106B)

Weather Forecast LIVE Updates: राजधानी दिल्ली में तेज हवा के कारण वायु गुणवत्ता में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है. इधर झारखंड और बिहार में एक बार फिर बारिश हुई जिससे ठंड बढ़ गई हैं. पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम फिर करवट लेता नजर आ रहा है. जानें आज का मौसम कैसा रहने की संभावना है.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
10:27 PM. 11 Feb 2210:27 PM. 11 Feb

हिमाचल में 15 फरवरी से बारिश-बर्फबारी होने के आसार

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को प्रदेश भर में धूप खिली और 14 फरवरी तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा. वहीं, 15 फरवरी से प्रदेश में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं. शुक्रवार शाम तक प्रदेश में 136 सड़कें और 42 पेयजल योजनाएं ठप रहीं. शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 24.4, और केलांग में माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.

10:27 PM. 11 Feb 2210:27 PM. 11 Feb

दिल्ली में अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को आसमान साफ रहा और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी ने यह जानकारी दी. दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक शाम चार बजे 184 दर्ज किया गया जो मध्यम श्रेणी में आता है. मौसम विभाग ने शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान व्यक्त किया है.

10:27 PM. 11 Feb 2210:27 PM. 11 Feb

एमपी में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश में आज न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. यहां का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा. जबकि, उत्तराखंड के देहरादून में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. हालांकि, आसमान में धूप खिली रहेगी, जिससे लोगों को राहत मिलेगी.

10:27 PM. 11 Feb 2210:27 PM. 11 Feb

उत्तराखंड में 14 फरवरी के बाद हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में 14 फरवरी तक मौसम साफ और खुशनुमा रहने की उम्मीद है.वहीं, 14 फरवरी के बाद बारिश की संभावना है. हालांकि ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार जिले के कुछ भागों में कोहरा छाए रहने की संभावना है. 14 के बाद अगले दो दिन राज्य में कुछ जगह हल्की बारिश की संभावना है.

2:18 PM. 11 Feb 222:18 PM. 11 Feb

अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है. अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. बृहस्पतिवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 9.1 और 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

2:18 PM. 11 Feb 222:18 PM. 11 Feb

दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

2:18 PM. 11 Feb 222:18 PM. 11 Feb

शिमला का तापमान

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की बात करें तो मौसम विभाग का अनुमान है कि यहां का न्यूनतम तापमान शुक्रवार को 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है.

2:18 PM. 11 Feb 222:18 PM. 11 Feb

जयपुर का न्यूनतम तापमान आज 10 डिग्री सेल्सियस

राजस्थान की राजधानी जयपुर का न्यूनतम तापमान आज 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

2:18 PM. 11 Feb 222:18 PM. 11 Feb

मध्य प्रदेश का मौसम

मध्य प्रदेश में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. यहां का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है.

2:18 PM. 11 Feb 222:18 PM. 11 Feb

शीतलहर की वजह से ठंड

देश की राजधानी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में जहां सुबह-शाम की गुलाबी ठंड है तो वहीं उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में हल्के कोहरे के साथ शीतलहर की वजह से ठंड बरकरार है.

2:18 PM. 11 Feb 222:18 PM. 11 Feb

दिल्ली में हल्की ठंड

मौसम विभाग की मानें तो, दिल्ली के मौसम में हल्की ठंड अभी लोगों सताएगी. दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.

8:09 AM. 11 Feb 228:09 AM. 11 Feb

वर्षा और बर्फबारी का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में व्यापक रूप से वर्षा और बर्फबारी का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से निचले और मध्य क्षोभमंडल में एक ट्रफ के रूप में हुआ है.

8:09 AM. 11 Feb 228:09 AM. 11 Feb

हल्की से मध्यम बारिश व बर्फबारी

आईएमडी के अनुसार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में हल्की से मध्यम बारिश व बर्फबारी के आसार नजर आ रहे हैं.

8:09 AM. 11 Feb 228:09 AM. 11 Feb

दिल्ली का मौसम

दिल्ली का अधिकतम तापमान गुरुवार को 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य है. दिल्ली एनसीआर में मुख्य रूप से आज आसमान साफ रहने का अनुमान है. कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा छाया नजर आ रहा है. पिछले दो दिनों में बारिश और तेज हवाओं ने दिल्ली की वायु गुणवत्ता में काफी सुधार किया है. राष्ट्रीय राजधानी में 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) गुरुवार शाम चार बजे 172 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है. मौसम विज्ञानियों ने शुक्रवार को दिल्ली में मुख्य रूप से आसमान साफ रहने और सुबह कोहरे के साथ दिन भर तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है.

7:13 AM. 11 Feb 227:13 AM. 11 Feb

बिहार में पछुआ हवा से बढ़ी ठंड

बिहार में शुक्रवार से रात के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी आने के आसार हैं. आइएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक रात का पारा गिरने से अगले एक हफ्ते तक ठंड महसूस होती रहेगी. दरअसल बिहार में पछुआ और दक्षिणी पछुआ हवा चलने लगी है. इसकी वजह से अगले एक हफ्ते तक तापमान सामान्य से कम रहेगा. आइएमडी की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक बिहार एक एक ट्रफ रेखा गुजर रही है. इसकी वजह से शुक्रवार को दक्षिणी-पूर्वी बिहार में छिटपुट बारिश होने की संभावना है. हालांकि शेष प्रदेश एकदम शुष्क रहेगा.

8:09 AM. 11 Feb 228:09 AM. 11 Feb

यूपी में गिरेंगे ओले

मौसम विभाग के अनुसार 11 फरवरी को यानी आज पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 25-35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं. विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पूर्वी राजस्थान में गरज के साथ छिटपुट बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है. वहीं यूपी के कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना है.

Weather Alert 11 February : आज आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम, रहेंगे बादल या खिलेगी धूप

7:13 AM. 11 Feb 227:13 AM. 11 Feb

झारखंड में बारिश के आसार

झारखंड में ठंड का असर जारी है. राज्य में करीब-करीब सभी स्थानों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेसि के आसपास नजर आ रहा है. मौसम केंद्र रांची के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा है कि 11 फरवरी से मौसम फिर शुष्क हो जायेगा. कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola