ePaper
Live Updates

Weather Forecast Today LIVE Update : इन राज्यों में तेज गरज के साथ चलेगी आंधी, झारखंड में बारिश, जानें बिहार-दिल्ली-यूपी सहित देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Updated at : 13 Mar 2021 5:51 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast Today LIVE Update : इन राज्यों में तेज गरज के साथ चलेगी आंधी,  झारखंड में बारिश, जानें बिहार-दिल्ली-यूपी सहित देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Today LIVE Update : देश के अधिकांश हिस्‍सों में मौसम (Weather) गर्म (Summer) होने लगा है. हालांकि मार्च का दूसरा(North India Weather) पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय (Rain,western disturbance) नजर आ रहा है जिसकी वजह से देश के कई इलाकों में बारिश की संभावना है. मौसम (13 March, maximum temperature,holi mausam) से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
5:51 PM. 13 Mar 215:51 PM. 13 Mar

दिल्ली में शाम को आसमान में छाए रहेंगे बादल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार की सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी. विभाग ने लगभग पूरे दिन आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है. हालांकि, शाम और रात के समय आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. शनिवार सुबह 8:30 बजे हवा में सापेक्षिक आर्द्रता 80 फीसदी दर्ज किया गया.

2:07 PM. 13 Mar 212:07 PM. 13 Mar

झारखंड के कई इलाकों में बारिश

रांची के बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ अब्दुल वदूद व केंद्रीय मौसम विभाग के अनुसार आज 13 मार्च को आसमान में बादल छाये रहेंगे, जबकि कहीं-कहीं बारिश भी संभव है. 14 व 15 मार्च को मौसम साफ रहेगा, लेकिन 16 मार्च से एक बार फिर मौसम के करवट बदलने की संभावना है. जिससे झारखंड के कई इलाकों में बारिश हो सकती है.

2:07 PM. 13 Mar 212:07 PM. 13 Mar

इन राज्यों में तेज गरज के साथ चलेगी आंधी 

पंजाब, दिल्ली ,चंडीगढ़ राजस्थान, हरियाणा, बिहार, यूपी, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में तेज गरज के साथ आंधी के आसार मौसम विभाग ने व्यक्त किये हैं. मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है.

10:21 AM. 13 Mar 2110:21 AM. 13 Mar

मध्यप्रदेश का मौसम 

दक्षिण-पूर्व मध्यप्रदेश के ऊपर वायु के चक्रवाती दबाव तथा राजस्थान के ऊपर हवा के उच्च दबाव के कारण मौसम में बदलाव हुआ है तथा बूंदाबांदी हो रही है. मौसम की यह स्थितियां प्रदेश में अगले दो दिन तक बनी रह सकती है.

10:21 AM. 13 Mar 2110:21 AM. 13 Mar

कश्मीर के कई हिस्सों में फिर हुई बर्फबारी

कश्मीर के कई हिस्सों में फिर से बर्फबारी हुई है, जबकि घाटी के शेष हिस्सों में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन मध्यम से भारी बारिश हुई. अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर के ऊपरी हिस्सों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने के कारण फिर से शीतलहर शुरू हो गई है और तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है.

10:21 AM. 13 Mar 2110:21 AM. 13 Mar

हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश

जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राजस्थान के ऊपर बने परिसंचरण तंत्र के चलते कोटा, जयपुर, भरतपुर सम्भाग तथा शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का दौर जारी है. शेखावाटी क्षेत्र में आज कहीं कहीं ओलावृष्टि होने के आसार हैं. शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होगा तथा अगले 4-5 दिन राज्य में मौसम शुष्क रहेगा.

10:21 AM. 13 Mar 2110:21 AM. 13 Mar

राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश

राजस्थान के ऊपर बने एक परिसंचरण तंत्र के चलते कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग तथा शेखावटी क्षेत्र के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई. राज्य के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस से लेकर 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई. जयपुर में सुबह से बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं के चलने से गर्मी से राहत मिली है.

10:21 AM. 13 Mar 2110:21 AM. 13 Mar

दिल्ली में हल्की बारिश के बाद पारा नीचे गिरा

ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण दिल्ली में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में पारा कुछ डिग्री गिर गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि घने बादलों और तेज हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बना दिया. विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

10:21 AM. 13 Mar 2110:21 AM. 13 Mar

बारिश और ठनका गिरने की आशंका

उत्तरप्रदेश से शुरू हो रही ट्रफ लाइन मध्य बिहार होते हुए बंगाल की खाड़ी में जा रही है. इससे बिहार में अधिकतर जिलों में एक से दो स्थान पर आंधी के साथ बारिश और ठनका गिरने की आशंका है.

10:21 AM. 13 Mar 2110:21 AM. 13 Mar

झारखंड में बारिश शुरू

झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में सुबह से बरिश हो रही है.

10:21 AM. 13 Mar 2110:21 AM. 13 Mar

दिल्ली में हल्की बारिश के बाद पारा गिरा नीचे

ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण दिल्ली में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में पारा कुछ डिग्री गिर गया. सफदरजंग वेधशाला ने सुबह 8:30 बजे तक 2.6 मिमी वर्षा और उसके बाद बूंदा बांदी दर्ज की. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, घने बादलों और तेज हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बना दिया. अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमाान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

10:35 PM. 12 Mar 2110:35 PM. 12 Mar

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ घंटे के दौरान दिल्ली, हरियाणा, यूपी व राजस्थान के कई क्षत्रों में आंधी व तेज गरज के साथ बारिश हो सकती है. बताया जा रहा है कि दिल्ली, महेंद्रगढ़, नारनौल, रेवाड़ी, कोसली, फरुखनगर, मानेसर, गुड़गांव, झज्जर, चरखाद्री, कुरुक्षेत्र के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है. वहीं हरियाणा के करनाल, पानीपत, सोनीपत, गन्नौर, फरीदाबाद, सोहना, खरखौदा, सफीदों, नारनौल , यूपी के नोएडा, शामली, देवबंद, मुज्जफरनगर, खतोली राजस्थान के बरवाड़ी में बारिश होगी.

10:35 PM. 12 Mar 2110:35 PM. 12 Mar

जानिए देश के इन इलाकों में आने वाले कुछ घंटों में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में तेजी से मौसम बदल रहा है. शुक्रवार की सुबह दिल्ली में बादल छाए रहे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई. वहीं, कई अन्य राज्यों में भी बादल छाए हुए हैं और यहां बारिश की संभावना जताई गयी है. मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी राज्यों में भी बर्फबारी और बारिश का अनुमान है.

10:35 PM. 12 Mar 2110:35 PM. 12 Mar

रांची में हुई बारिश

झारखंड के रांची में शुक्रवार को बारिश हुई है. मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि उत्तर भारत के पर्वतों पर इस हफ्ते दो से तीन पश्चिमी विक्षोभ आएंगे. इसकी वजह से यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश और दूसरे राज्यों में हल्की बारिश की संभावना है. वहीं, मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में अंधड़, ओलावृष्टि और बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है.

10:35 PM. 12 Mar 2110:35 PM. 12 Mar

मध्य प्रदेश के कई भागों में गरज के साथ बूंदाबांदी

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कुछ अन्य हिस्सों में शुक्रवार की बादलों की गरज के साथ बूंदाबांदी हुई. इस दौरान आसमान में बादल छाए रहे. आईएमडी के मुताबिक, प्रदेश के रीवा, इन्दौर और उज्जैन संभागों के कुछ हिस्सों को छोड़कर राज्य के शेष हिस्सों में पिछले 24 घंटों में हल्की बारिश हुई. दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर वायु के चक्रवाती दबाव तथा राजस्थान के ऊपर हवा के उच्च दबाव के कारण मौसम में यह बदलाव हुआ है तथा बूंदाबांदी हो रही है. मौसम की यह स्थितियां प्रदेश में अगले दो दिन तक बनी रह सकती है.

2:20 PM. 12 Mar 212:20 PM. 12 Mar

प्री मॉनसून की दशा में मजबूती

मौसम विशेषज्ञों की जानकारी के मुताबिक, स्थानीय मौसमी दशाओं और पश्चिमी विक्षोभ के चलते बिहार में प्री मॉनसून की दशा में मजबूती बन रही है. अचानक प्रदेश के वायुमंडल में नमी की मात्रा बढ़ जाने से ठनके की आशंका भी बढ़ गयी है. फिलहाल इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

11:21 AM. 13 Mar 2111:21 AM. 13 Mar

हवा में आर्द्रता का स्तर 70 प्रतिशत

दिल्ली एनसीआर में तेज हवाओं (30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से) के चलने की भी संभावना मौसम विभाग ने जतायी है. अधिकारियों ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 70 प्रतिशत दर्ज किया गया. देश के कई राज्यों में बारिश होने तथा News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

2:20 PM. 12 Mar 212:20 PM. 12 Mar

दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कुछ हिस्सों में शुक्रवार सुबह हल्की बारिश हुई और न्यूनतम तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री अधिक 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने दिन में आम तौर पर बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने और ओले पड़ने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है.

2:20 PM. 12 Mar 212:20 PM. 12 Mar

मौसम का मिजाज बदल चुका है

पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते राजस्थान में आज मौसम का मिजाज बदल चुका है. कई इलाकों में तेज हवाओं का दौर देखने को मिल रहा है.

2:20 PM. 12 Mar 212:20 PM. 12 Mar

दिल्ली एनसीआर में मौसम ने ली करवट

दिल्ली एनसीआर के मौसम ने शुक्रवार को अचानक से करवट ली है. सुबह से ही आसमान में घने बादल नजर आ रहे हैं. दिल्ली एनसीआर में कई इलाकों में झमाझम बारिश भी हुई जिससे तापमान में  गिरावट भी दर्ज की गई.

2:20 PM. 12 Mar 212:20 PM. 12 Mar

बिहार में होगी बारिश

12 और 13 मार्च को पूरे बिहार में बारिश, ठनका और तेज रफ्तार वाली आंधी आने के आसार हैं. इससे प्रदेश की मौसमी दशाओं में तेजी से बदलाव आने की आशंका है. इधर गुरुवार को उत्तर बिहार के कई इलाकों में प्री मॉनसूनी बारिश शुरू हो गयी है.

2:20 PM. 12 Mar 212:20 PM. 12 Mar

झारखंड में कहीं-कहीं बारिश

पश्चिमी विक्षोभ के कारण गुरुवार को राजधानी रांची और आसपास के इलाकों का मौसम अचानक बदल गया. दोपहर बाद आसमान में बादल छा गये, तेज हवाएं चलीं और गर्जन के साथ बूंदा-बांदी भी हुई. मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक रांची और आसपास के इलाकों का मौसम ऐसा ही रहेगा. बादल छाये रहेंगे और कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है.

2:20 PM. 12 Mar 212:20 PM. 12 Mar

बिहार में बारिश

बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम को लेकर अपडेट सामने आया है. बिहार के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना बन रही है. जिन इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है उनमें पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण जिले शामिल हैं. मौसम विभाग ने कई इलाकों में 12 और 13 मार्च को बारिश का अलर्ट जारी किया है.

2:20 PM. 12 Mar 212:20 PM. 12 Mar

यहां आंधी का अलर्ट

पंजाब, दिल्ली ,चंडीगढ़ राजस्थान हरियाणा, बिहार, यूपी, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में तेज गरज के साथ आंधी आने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. विभाग ने इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है. वहीं विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, केरल और जम्मू-कश्मीर में भी गरज के साथ तेज हवाओं को लेकर सावधान रहने को मौसम विभाग ने कहा है.

2:20 PM. 12 Mar 212:20 PM. 12 Mar

मध्य प्रदेश के पांच संभागों में अगले 24 घंटे में हल्की बारिश होने की संभावना

मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गुरुवार को हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में प्रदेश के पांच संभागों में बारिश होने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के भोपाल केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पी के साहा ने बताया कि अगले 24 घंटों में प्रदेश के ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, भोपाल, होशंगाबाद और सागर संभागों के अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. साहा ने कहा कि दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश में ऊपरी हवा के चक्रवाती दबाव और पश्चिमी राजस्थान पर ऊपरी हवा के संचलन के कारण बूंदाबांदी हुई है. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में रविवार तक ऐसा मौसम बना रह सकता है.

7:39 AM. 12 Mar 217:39 AM. 12 Mar

राजस्थान के कई इलाकों में बारिश, ओलावृष्टि का अनुमान

मौसम विभाग ने आगामी दो दिन में राज्य के कई हिस्सों में बारिश व ओलावृष्टि का अनुमान व्यक्त किया है. मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के प्रवक्ता ने बताया कि एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 48 घंटों तक राज्य के कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर तथा बीकानेर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं मौसम बदलेगा. इन जिलों मेघगर्जन के साथ बिजली चमकने, अचानक तेज हवाएं चलने तथा कहीं कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना है. प्रवक्ता के अनुसार, इस मौसमी बदलाव का असर 12 मार्च को सर्वाधिक देखने को मिलेगा जबकि 13 मार्च से एक बार पुनः मौसम शुष्क रहेगा.

7:39 AM. 12 Mar 217:39 AM. 12 Mar

कुछ इलाकों में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. साथ ही 12 राज्यों में गरज के साथ आंधी के आसार हैं.

7:39 AM. 12 Mar 217:39 AM. 12 Mar

दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदा-बांदी

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 87 प्रतिशत दर्ज किया गया. अधिकारियों के अनुसार अधिकतम तापमान के 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. विभाग ने शुक्रवार दिन में बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश या बूंदा-बांदी होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है.

7:39 AM. 12 Mar 217:39 AM. 12 Mar

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola