ePaper
Live Updates

Weather Forecast Update : देश के इन इलाकों में होगी बारिश, यहां ओलावृष्टि का अनुमान, जानें यूपी-बिहार-झारखंड सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Updated at : 12 Mar 2021 7:46 AM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast Update : देश के इन इलाकों में होगी बारिश, यहां ओलावृष्टि का अनुमान, जानें यूपी-बिहार-झारखंड सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Today LIVE Update : देश के अधिकांश हिस्‍सों में मार्च की शुरुआत से ही मौसम (Weather) गर्म (Summer) होने लगा है. अधिकतर क्षेत्रों में तापमान (Weather) में बढ़ोतरी दिख रही है. मौसम विभाग की मानें तो महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2021) यानी 11 मार्च से उत्तर भारत (North India Weather) में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है. मार्च का दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय (Rain,western disturbance) नजर आ रहा है. मौसम (11 March, maximum temperature,holi mausam) से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
7:46 AM. 12 Mar 217:46 AM. 12 Mar

बिहार में बारिश

बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम को लेकर अपडेट सामने आया है. बिहार के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना बन रही है. जिन इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है उनमें पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण जिले शामिल हैं. मौसम विभाग ने कई इलाकों में 12 और 13 मार्च को बारिश का अलर्ट जारी किया है.

7:46 AM. 12 Mar 217:46 AM. 12 Mar

मध्य प्रदेश के पांच संभागों में अगले 24 घंटे में हल्की बारिश होने की संभावना

मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गुरुवार को हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में प्रदेश के पांच संभागों में बारिश होने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के भोपाल केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पी के साहा ने बताया कि अगले 24 घंटों में प्रदेश के ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, भोपाल, होशंगाबाद और सागर संभागों के अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. साहा ने कहा कि दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश में ऊपरी हवा के चक्रवाती दबाव और पश्चिमी राजस्थान पर ऊपरी हवा के संचलन के कारण बूंदाबांदी हुई है. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में रविवार तक ऐसा मौसम बना रह सकता है.

7:46 AM. 12 Mar 217:46 AM. 12 Mar

यहां आंधी का अलर्ट

पंजाब, दिल्ली ,चंडीगढ़ राजस्थान हरियाणा, बिहार, यूपी, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में तेज गरज के साथ आंधी आने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. विभाग ने इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है. वहीं विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, केरल और जम्मू-कश्मीर में भी गरज के साथ तेज हवाओं को लेकर सावधान रहने को मौसम विभाग ने कहा है.

7:46 AM. 12 Mar 217:46 AM. 12 Mar

कुछ इलाकों में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. साथ ही 12 राज्यों में गरज के साथ आंधी के आसार जाहिर किये गये हैं.

10:26 PM. 11 Mar 2110:26 PM. 11 Mar

राजस्थान के कई इलाकों में बारिश, ओलावृष्टि का अनुमान

मौसम विभाग ने आगामी दो दिन में राज्य के कई हिस्सों में बारिश व ओलावृष्टि का अनुमान व्यक्त किया है. मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के अनुसार, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 48 घंटों तक राज्य के कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर तथा बीकानेर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं मौसम बदलेगा. इन जिलों मेघगर्जन के साथ बिजली चमकने, अचानक तेज हवाएं चलने तथा कहीं कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना है.

10:26 PM. 11 Mar 2110:26 PM. 11 Mar

मध्य प्रदेश के पांच संभागों में अगले 24 घंटे में हल्की बारिश होने की संभावना

मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में प्रदेश के पांच संभागों में बारिश होने का अनुमान है.

10:26 PM. 11 Mar 2110:26 PM. 11 Mar

देश के इन राज्यों में बारिश व बर्फबारी की चेतावनी

उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले दो-तीन दिनों तक हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि उत्तर भारत के पर्वतों पर इस हफ्ते दो से तीन पश्चिमी विक्षोभ आएंगे. इसकी वजह से यूपी बिहार एमपी और दूसरे राज्यों में हल्की बारिश की संभावना है. वहीं, दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश और हवा का रुख बदलने से शहर में हवा की नमी में 12 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. एक दिन पहले की अपेक्षा दिन का तापमान एक डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया और अधिकतम पारा 32.8 डिग्री रहा.

10:26 PM. 11 Mar 2110:26 PM. 11 Mar

दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान के 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. विभाग ने दिन में बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश या बूंदा-बांदी होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है.

12:07 PM. 11 Mar 2112:07 PM. 11 Mar

एक्यूआई 227 रहा

दिल्ली में सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर एक्यूआई 227 रहा. शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘सामान्य’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘अत्यंत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है.

12:07 PM. 11 Mar 2112:07 PM. 11 Mar

बारिश या बूंदा-बांदी होने का पूर्वानुमान

विभाग ने दिन में बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश या बूंदा-बांदी होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया.

12:07 PM. 11 Mar 2112:07 PM. 11 Mar

दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 87 प्रतिशत दर्ज किया गया. अधिकारियों के अनुसार अधिकतम तापमान के 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

12:07 PM. 11 Mar 2112:07 PM. 11 Mar

हवा की नमी

दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश और हवा का रुख बदलने से शहर में हवा की नमी में 12 प्रतिशत की बढोतरी दर्ज की गई है. यहां धूप के कारण दोपहर में गर्मी लग रही है और पसीना आ रहा है.

12:07 PM. 11 Mar 2112:07 PM. 11 Mar

बिहार में तेजी से मौसम में बदलाव

बिहार में तेजी से मौसम में बदलाव नजर आ रहा है. बिहार के पश्चिमी और पूर्वी चंपारण में बादलों के गरजने के साथ बारिश के आसार बन हुए हैं.

12:07 PM. 11 Mar 2112:07 PM. 11 Mar

इन राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज में कहा गया कि 11 से 13 मार्च 2021 तक उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में हल्की बारिश हो सकती है.

12:07 PM. 11 Mar 2112:07 PM. 11 Mar

बारिश की संभावना

मार्च के दूसरे सप्ताह में जम्मू कश्मीर में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. हालांकि, बारिश तेज नहीं बल्कि कम ही होगी.

12:07 PM. 11 Mar 2112:07 PM. 11 Mar

यूपी में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है. रिपोर्ट की मुताबिक, प्रदेश में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, बिहार में भी मौसम बदल सकता है. 11 मार्च तक प्रदेश में बारिश की भविष्यवाणी की गई है.

7:23 AM. 11 Mar 217:23 AM. 11 Mar

आसमान में बादल छाए रहने के आसार

झारखंड की राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में 13 मार्च तक आसमान में बादल छाए रहने के आसार हैं.

7:23 AM. 11 Mar 217:23 AM. 11 Mar

बिहार का मौसम

बिहार में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा दिख रहा है. पूर्वी हवा के कारण सूबे के कई हिस्सों में सूरज के तेवर थोड़े ढीले नजर आ रहे हैं. राजधानी पटना सहित कई जगह तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.

7:23 AM. 11 Mar 217:23 AM. 11 Mar

मध्य झारखंड के कई इलाकों में बारिश का अनुमान

मध्य झारखंड में आकाश में बादल छाये नजर आ रहे हैं. 11 मार्च को यानी आज इन इलाकों में बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने किया है. शेष दिनों में मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

7:23 AM. 11 Mar 217:23 AM. 11 Mar

राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश

राजस्थान के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक 37 मिलीमीटर बारिश झुंझुनू जिले के सूरजगढ़ में दर्ज की गई. मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों के दौरान राज्य के कई संभागों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई है. जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि वायुमंडल के निचले स्तरों में परिसंचरण तंत्र के प्रभाव से राज्य के कुछ भागों में बादल गरजने के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज हुई है. सर्वाधिक 37 मिलीमीटर बारिश झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ में दर्ज की गई.

3:35 PM. 11 Mar 213:35 PM. 11 Mar

तेज हवाओं का झोंका

मौसम विभाग ने बताया कि राज्यस्थान के सीकर के लक्ष्मणगढ़ में नौ मिलीमीटर, चूरू के रतनगढ में छह मिलीमीटर, पिलानी में 3.9 मिलीमीटर, अलवर के राजगढ में तीन मिलीमीटर, भरतपुर के नगर में तीन मिलीमीटर, कोटकासिम-बहरोड-टपूकडा- दो-दो मिलीमीटर, झुंझुनूं-मलसीसर में दो-दो मिलीमीटर, तिजारा में एक मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. उन्होंने बताया कि आगामी 48 घंटों के दौरान राज्य के कोटा, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, उदयपुर तथा बीकानेर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बादल गरजने, बिजली चमकने तथा ओलावृष्टि होने की संभावना है. वहीं इन जिलों में अचानक तेज हवाओं का झोंका (30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा) की रफ्तार से चलने की संभावना है. देश के अधिकांश हिस्‍सों में तापमान में बढ़ोतरी तथा Latest News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

7:23 AM. 11 Mar 217:23 AM. 11 Mar

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola