Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में होगी बारिश, जानें झारखंड-बिहार सहित अन्य राज्यों का मौसम
Weather Today
Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. झारखंड-बिहार में भी हल्की बारिश हो सकती है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Weather Forecast : दिल्ली-एनसीआर के मौसम को लेकर विभाग की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार शनिवार को यहां हल्की बारिश हो सकती है. शुक्रवार को भी कई इलाकों में बारिश हुई जिसकी वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिली है. आज दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश़: 36 डिग्री सेल्सियस और 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. रविवार को आसमान साफ हो जाएगा और अप्रैल महीने के शुरुआती सप्ताह में बादलों का आना जाना लगा रहेगा. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल
यहां हो सकती है बारिश
स्काइमेट वेदर के अनुसार, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. यहां कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी के आसार हैं. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के साथ-साथ सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है. पंजाब और उत्तरी हरियाणा में बिजली गिर सकती है और अलग-अलग जगहों पर ओलावृष्टि के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

स्काइमेट वेदर के अनुसार, दक्षिणी हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों, में हल्की बारिश के आसार हैं. 30 मार्च को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश हो सकती है.
बिहार में बारिश के आसार
बिहार के मौसम की बात करें तो यहां मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है. राजधानी पटना सहित सूबे के कुछ शहरों में आज हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग की मानें तो, उत्तर बिहार में हल्की बारिश हो सकती है. पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी के साथ-साथ अररिया और किशनगंज में बारिश की संभावना है.
Read Also : Weather Forecast Updates: दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश, झारखंड समेत इन राज्यों में बदलेगा मौसम

झारखंड का मौसम
झारखंड में शनिवार को कई जिलों में बारिश के आसार है. मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ की वजह से शनिवार व रविवार को झारखंड के कई हिस्सों हल्की बारिश हो सकती है. राजधानी रांची सहित सिमडेगा, गढ़वा, पलामू, लातेहार, हजारीबाग में बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं रामगढ़, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, चतरा, लोहरदगा में हल्की बारिश की संभावना है.

उत्तराखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई. कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










