Weather Forecast Updates: दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश, झारखंड समेत इन राज्यों में बदलेगा मौसम

Published by : Pritish Sahay Updated At : 29 Mar 2024 9:38 PM

विज्ञापन

Weather Forecast Today

Weather Forecast: दिल्ली एनसीआर में मौसम एक बार फिर बदल गया है. IMD का अनुमान है कि पूरे दिल्ली और एनसीआर के आसपास के इलाकों में हल्की से तेज बारिश हो सकती है. आईएमडी ने कहा है कि कि हरियाणा और राजस्थान में ओलावृष्टि की संभावना है. साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी.

विज्ञापन

Weather Forecast Updates: दिल्ली एनसीआर में मौसम एक बार फिर बदल गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि पूरे दिल्ली और एनसीआर के आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है. आईएमडी के अनुसार कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग की मानें तो 40 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी. नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़ सोहना, पलवल, नूंह भिवारी बारिश हो सकती है. आईएमडी का अनुमान है कि अगले कुछ घंटों के दौरान दिल्ली के कंझावला, मुंडाका, जाफरपुर, नजफगढ़, डेरा मंडी और एनसीआर के बहादुरगढ़, गुरुग्राम, मानेसर हरियाणा के सोहना  राजस्थान के भिवाड़ी के कुछ जगहों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि  हो सकती है. 

झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज

स्काईमेट वेदर के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है. उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इसका असर दिल्ली के साथ-साथ झारखंड समेत कई राज्यों में देखने को मिलेगा. झारखंड में 30 और 31 मार्च को कई हिस्सों में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी रांची के अलावा सिमडेगा, पलामू, गढ़वा, लातेहार समेत कई और जिसों में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि एक अप्रैल से मौसम शुष्क रहेगा, वहीं अधिकतम तापमान में भी इजाफा होगा.

यूपी में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग का अनुमान है कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई राज्यों के मौसम में इसका असर दिखेगा. यूपी में भी मौसम में बदलाव दिखेगा. अगले 4 दिनों तक आसमान में बादल छा सकते हैं. कानपुर के कई इलाकों में बारिश हो सकती है. इसके अलावा 29 और 30 मार्च को सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़ में मौसम में बदलाव दिखेगा.

ओडिशा में जारी रहेगी गर्मी

ओडिशा में गर्मी जारी रहेगी. आईएमडी के वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने मौसम को लेकर कहा कि अगले 4 से 5 दिनों तक ओडिशा में गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति जारी रहने की संभावना है. उन्होंने कहा कि हम उम्मीद कर रहे हैं कि अगले 48 दिनों में दिन का तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा.

Also Read: I.N.D.I.A Rally: सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ इंडिया ब्लॉक की रैली को हरी झंडी, चुनाव आयोग की मिली इजाजत

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola