Weather Forecast: दिल्ली में बारिश के आसार, बिहार-झारखंड को मिलेगी गर्मी से राहत, जानें मौसम का हाल

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast/ file photo

Weather Forecast: दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. वहीं बिहार और झारखंड के लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

विज्ञापन

Weather Forecast: दिल्ली के लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना नजर आ रही है. मौसम विभाग के अनुसार, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत के पास पहुंचा है. इसकी वजह से दिल्ली में मौसम में कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकता है. राजधानी में शनिवार को हल्की बूंदाबांदी होने के साथ-साथ यहां बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने का अनुमान विभाग की ओर से व्यक्त किया गया है. आने वाले सप्ताह में दिल्ली का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा. अगले 10 दिनों तक राजधानी में लू चलने की संभावना नहीं है. शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 38 और 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में हो सकती है हल्की बारिश

स्काइमेट वेदर के अनुसार, आज अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं भारी बारिश संभव है. पश्चिमी असम, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश की संभावना है. वहीं 5 और 8 मई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जबकि 4 और 5 मई को पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में हल्की से बहुत हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.

राजस्थान में हल्की बारिश का अनुमान

स्काइमेट वेदर के अनुसार, आज राजस्थान में हल्की बारिश के साथ आंधी चल सकती है. तेलंगाना और रायलसीमा में कुछ स्थानों पर लू की स्थिति नजर आ सकती है.

झारखंड का मौसम

झारखंड के लोगों को भीषण गर्मी से जल्द ही राहत मिल सकती है, हालांकि, आज तक कोल्हान और संताल परगना सहित धनबाद, बोकारो, पलामू व गढ़वा में हीट वेब की स्थिति की बात मौसम विभाग की ओर से कही गई है. इसके बाद पांच मई से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. रविवार को संतालपरगना के इलाके में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है. वहीं, छह मई को भी गोड्डा, दुमका के साथ-साथ देवघर, जामताड़ा के साथ-साथ पाकुड़, धनबाद, बोकारो में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

Read Also: Bihar Weather: बिहार में बारिश की नयी तारीख आयी, पहले इन जिलों को गर्मी से मिलेगी राहत, जानिए वेदर रिपोर्ट..

बिहार में बारिश के आसार

बिहार के मौसम की बात करें तो यहां शनिवार को कोसी, सीमांचल और उत्तर बिहार के कई जिलों में बारिश की संभवना है. मौसम विभाग के अनुसार बिहार के करीब सभी जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट हो सकती है. आज उत्तर-पूर्व के जिलों में कई स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं. इसके बाद बारिश दक्षिण-पूर्व बिहार में और छह तारीख से नौ मई तक पूरे बिहार में देखने को मिल सकती है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन