अगले 7 दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, तेज हवा की भी चेतावनी

Published by : Pritish Sahay Updated At : 07 Aug 2024 4:43 PM

विज्ञापन

Weather Forecast Today | PTI

Weather Forecast Today: देश में मौसमी हलचल जारी है. स्काईमेट वेदर के मुताबिक पाकिस्तान और उत्तर-पश्चिम राजस्थान के ऊपर बना डिप्रेशन अब पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ गया है. इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने के कारण एक कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होने की संभावना है.

विज्ञापन

Weather Forecast Today: देश के अधिकांश राज्यों में मानसून पूरी तरह एक्टिव है. अगस्त महीने की शुरुआत से ही खासकर, उत्तर भारत के राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है. बारिश के कारण दिल्ली, यूपी, राजस्थान, हरियाणा समेत कई राज्यों में उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग का कहना है कि देश के अधिकांश राज्यों में फिलहाल बारिश का दौर जारी रहेगा. आईएमडी ने कहा है कि अगले सात दिनों तक कई राज्यों में बारिश होती रहेगी. कई इलाकों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा देश भर का मौसम?

राजस्थान में पूरे सप्ताह होती रहेगी बारिश
राजस्थान में जुलाई महीने से आखिर से ही जोरदार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने कहा है कि अगस्त में प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होती रहेगा. जयपुर आईएमडी के निदेशक राधेश्याम शर्मा का ने कहा है कि पिछले 24 घंटों में जोधपुर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हुई है. सबसे ज्यादा बारिश मोहनगढ़, जैसलमेर में हुई है, जहां 260 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है. उन्होंने उम्मीद जताई है कि जोधपुर, बीकानेर समेत कई और इलाकों में बुधवार और गुरुवार को भी बारिश हो सकती है. इसके अलावा राजस्थान के उत्तरी और पूर्वी इलाकों में 7 और 8 अगस्त तक बारिश में इजाफा होगा.

यूपी में 11 अगस्त तक जारी रह सकता है बारिश का दौर
मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में पूरे सप्ताह जोरदार बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक 8 अगस्त को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जगहों पर बारिश की संभावना बन रही है. 9 अगस्त को भी कई हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं तेज हवा भी चलने का अनुमान है. इसके अलावा मौसम विभाग ने 10 और 11 अगस्त के लिए यूपी में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

उत्तर भारत के कई राज्यों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग ने कहा है कि इस सप्ताह उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में बारिश हो सकती है. कई इलाकों के लिए आईएमडी ने भारी बारिश की भी संभावना जताई है. आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने कहा है कि दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है.

पंजाब और हरियाणा- IMD ने कहा है कि अगले दो दिनों में पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश की संभावना है.
हिमाचल प्रदेश- IMD का अनुमान है कि बुधवार और गुरुवार को हिमाचल प्रदेश में बहुत भारी बारिश हो सकती है. कई इलाकों के लिए आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है.

उत्तराखंड- भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि अगले पांच दिनों तक उत्तराखंड के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

पूर्वोत्तर राज्य- इसके अलावा अगले 5 दिनों में पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है. IMD ने भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी की है.

दिल्ली-NCR- मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में भी इस पूरे हफ्ते बारिश का अनुमान है. बता दें, अगस्त महीने की शुरुआत से ही दिल्ली में बारिश जारी है. हालांकि बीच में एक दो दिन दिल्ली एनसीआर में बारिश नहीं हुई थी. हालांकि कि एक्टिव मानसून के कारण इस सप्ताह दिल्ली- एनसीआर के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में दिल्ली-एनसीआर में जोरदार बारिश का अनुमान जाहिर किया है. विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है.

झारखंड में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना
झारखंड के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा है कि मानसून के कारण मंगलवार और बुधवार को झारखंड में अच्छी-खासी बारिश की संभावना है. उन्होंने कहा कि आगामी दो दिनों में दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है.

आज कहां होगी बारिश
स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में आज उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. पूर्वोत्तर भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पूर्वी गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

Also Read: Sheikh Hasina: भारत से कहां जाएंगी शेख हसीना! शरण देने पर ब्रिटेन का रुख साफ नहीं, इन देशों में बना सकती है ठिकाना

बांग्लादेश हिंसा के पीछे चीन जिम्मेदार या पाकिस्तानी ISI का हाथ… देखें वीडियो

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola