Sheikh Hasina: भारत से कहां जाएंगी शेख हसीना! शरण देने पर ब्रिटेन का रुख साफ नहीं, इन देशों में बना सकती है ठिकाना
Published by : Pritish Sahay Updated At : 06 Aug 2024 10:08 PM
Sheikh Hasina
Sheikh Hasina: हिंसा, आगजनी और बलवा के बाद बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना अपना देश छोड़कर भारत की शरण में हैं. हालांकि अगले 48 घंटे में भारत छोड़ने की बात सामने आ रही हैं. उम्मीद की जा रही है कि वो यूरोप के किसी देश में जा सकती है.
Sheikh Hasina: बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना फिलहाल भारत में हैं. तख्तापलट के बाद उन्होंने अपना देश छोड़ दिया है. भारत में हिंडन एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उन्हें सेफ हाउस में ठहराया गया है. खबर है कि वो 48 घंटों में भारत छोड़ सकती हैं. हालांकि उनकी आगे की योजना ब्रिटेन में रहने की थी. लेकिन फिलहाल ब्रिटिश सरकार से बातचीत फाइनल नहीं हो सकी है. ब्रिटेन ने कहा कि आव्रजन (Immigration) नियम के कारण किसी को शरण या अस्थायी शरण लेने के लिए ब्रिटेन की यात्रा करने की अनुमति देने का कोई प्रावधान नहीं है.
कहां जा सकती हैं शेख हसीना
ब्रिटेन जाने की अटकलों पर विराम लगने के बाद सवाल उठ रहा है कि अब शेख हसीना कहां जाएंगी. अनुमान है कि वो यूरोप के किसी देश में जा सकती है. इसके अलावा उनके रूस जाने की भी बात सामने आ रही है. हालांकि और भी कई देशों से बात चल रही है. बता दें, बांग्लादेश में हिंसा और आगजनी के बाद शेख हसीना अपने देश से भागकर भारत आ गई थी. भारत ने उन्हें आपातकाल में आश्रय और सुरक्षा दोनों दिया है. वहीं कई रणनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल स्थिति ब्रिटेन के लिए पेचीदा बनी हुई है. हालांकि ब्रिटेन का रिकॉर्ड रहा है कि उसने शेख हसीना के पिता शेख मुजीबुर रहमान को बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के बाद जनवरी 1972 में पाकिस्तानी जेल से रिहा होने पर शरण देने की पेशकश की थी.
ब्रिटेन ने की जांच की मांग
वहीं, ब्रिटेन सरकार ने बांग्लादेश में हुई हिंसक घटनाओं की संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में जांच कराये जाने की मांग की है. विदेश मंत्री डेविड लैमी ने सोमवार को एक बयान जारी कर बांग्लादेश में बीते दो हफ्तों में हुई अभूतपूर्व हिंसा और जनहानि की निंदा की तथा कहा कि ब्रिटेन बांग्लादेश के लोकतांत्रिक भविष्य के लिए कदम उठाये जाते देखना चाहता है. ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने कहा कि सभी पक्षों को अब हिंसा को खत्म करने, शांति बहाल करने, तनाव घटाने और जनहानि को रोकने के लिए साथ मिलकर काम करने की जरूरत है. बांग्लादेश के लोग पिछले कुछ हफ्तों की घटनाओं की संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में पूर्ण और स्वतंत्र जांच के हकदार हैं.
भारत ने दिया है मदद का भरोसा
इधर, भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को सर्वदलीय बैठक में कहा कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना अभी सदमे में हैं और भारत ने उन्हें मदद का भरोसा दिया है. सूत्रों ने बताया कि सर्वदलीय बैठक में जयशंकर ने कहा कि हसीना को भारत आए अभी चौबीस घंटे भी नहीं बीते हैं और वह सदमे में हैं. विदेश मंत्री ने कहा कि सरकार हसीना को सदमे से उबरने के लिए समय दे रही है और इसके बाद वह उनकी आगे की रणनीति सहित अन्य मुद्दों पर उनसे बात करेगी.
बांग्लादेश में जारी है हिंसा का दौर
बांग्लादेश में शेख हसीना के इस्तीफा देने और ढाका से भाग जाने के बाद भी प्रदर्शनकारी हिंसा पर उतारु हैं. पूरे देश में तोड़-फोड़ और आगजनी हो रही है. हसीना के ढाका छोड़ने के बाद 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. बांग्लादेश में आरक्षण खत्म करने की मांग को लेकर उपजा आक्रोश भयानक आंदोलन में बदल गया. शासन का तख्तापलट कर दिया गया. पीएम पद से शेख हसीना को इस्तीफा देकर देश छोड़कर भागना पड़ा. भाषा इनपुट से साभार
बांग्लादेश हिंसा के पीछे चीन जिम्मेदार या पाकिस्तानी ISI का हाथ… देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










