Weather Forecast: फिर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बदलेगा मौसम? जानें कैसा रहेगा वेदर
Weather Today
Weather Forecast: दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Weather Forecast: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. विभाग की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार, राजधानी का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 25 डिग्री सेल्सियस और नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. आपको बता दें कि दिल्ली के कुछ हिस्सों में पिछले तीन दिनों से हल्की बारिश हो रही है जिसकी वजह से तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिल रही है. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल
एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना
मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काइमेट वेदर के अनुसार, पांच मार्च की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है. इसके प्रभाव से 5 से 7 मार्च के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.
बिहार का मौसम
बिहार के मौसम की बात करें तो यहां राजधानी पटना सहित सभी जिलों में प्री मानसून की पहली बारिश का दौर थमता नजर आ रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी है कि मंगलवार को बिहार का अधिकतम तापमान 32°C के आस-पास रिकॉर्ड किया जा सकता है.
रांची में झमाझम बारिश, एक दिन में 9.8 डिग्री तक गिरा झारखंड का अधिकतम तापमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
झारखंड का मौसम
मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने झारखंड के वेदर को लेकर बताया कि 5 मार्च को राजधानी रांची में आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा. वहीं 6 और 7 मार्च को आंशिक बादल आसमान में नजर आ सकते हैं. कहीं-कहीं हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बर्फबारी के आसार
5 मार्च से पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने दी है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बर्फबारी के आसार हैं. हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में बारिश के आसार हैं. सिक्किम और नॉर्थ ईस्ट के कई इलाकों में मंगलवार को ओलावृष्टि और हल्की बारिश हो सकती है.
उत्तर प्रदेश का मौसम रहेगा साफ
मौसम विभाग की मानें तो, 5 मार्च को उत्तर प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है. सूबे के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में मौसम बिल्कुल साफ नजर आएगा. 6, 7 और 8 मार्च को भी पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










