झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजधानी रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई. इससे पहले एक दिन की बारिश से अधिकतम तापमान धड़ाम हो गया. मौसम विभाग ने सोमवार (4 मार्च) को तात्कालिक चेतावनी जारी कर कहा है कि राजधानी रांची समेत आधा दर्जन जिलों में गरज के साथ बारिश होगी. वज्रपात होने की भी आशंका मौसम विभाग ने जताई है.
रांची, धनबाद समेत इन 6 जिलों में बारिश का अलर्ट
तात्कालिक चेतावनी में कहा गया है कि राजधानी रांची के अलावा बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग और रामगढ़ जिले में हल्की बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर वर्षा के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है. मौसम केंद्र ने कहा है कि इस दौरान बादल भी गरजेंगे. इससे पहले रविवार की देर रात भी रांची में झमाझम बारिश हुई थी, जिसकी वजह से उच्चतम तापमान में भारी गिरावट आई.
अधिकतम तापमान में 9.8 डिग्री तक की आई गिरावट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 9.8 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट दर्ज की गई है. उच्चतम तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट पलामू में दर्ज की गई है. यहां 9.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है.
रांची का अधिकतम तापमान 6.8 डिग्री घटा
झारखंड की राजधानी रांची में भी तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. यहां का अधिकतम तापमान 24 घंटे के दौरान 6.8 डिग्री सेंटीग्रेड तक कम हो गया. वहीं, पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 4.2 डिग्री घट गया है. रांची का अधिकतम तापमान अब 22.4 डिग्री रह गया है, जो सामान्य से 7.1 डिग्री कम है.
जमशेदपुर में इतना गिरा उच्चतम तापमान
जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 4.2 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट के साथ 29 डिग्री सेल्सियस हो गया है. यह सामान्य से 4.6 डिग्री सेंटीग्रेड कम है. डालटेनगंज का अधिकतम तापमान 9.8 डिग्री सेंटीग्रेड घटकर 21.8 डिग्री सेल्सियस रह गया है, जो सामान्य से 10.4 डिग्री सेंटीग्रेड कम है.
बारिश की वजह से न्यूनतम तापमान में हुई वृद्धि
अगर न्यूनतम तापमान की बात करें, तो रविवार को हुई बारिश के बाद इन तीनों जिलों का न्यूनतम तापमान बढ़ गया है. रांची का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 189.1 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक है. जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 1 डिग्री बढ़कर 18.4 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. इसी तरह डालटेनगंज का न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री चढ़कर 17.8 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 3 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है.
Also Read : Jharkhand Weather Forecast : रांची में आज होगी बारिश, इस दिन तक मौसम में होगा सुधार
झारखंड में 24 घंटे के मौसम का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में कई जगहों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे ज्यादा 39 मिलीमीटर वर्षा धनबाद जिले के मैथन में रिकॉर्ड की गई. सिमडेगा में 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं. वहीं, सबसे अधिक उच्चतम तापमान जमशेदपुर में रिकॉर्ड किया गया. यहां का उच्चतम तापमान 29 डिग्री रहा, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची में रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा.
झारखंड में कहां, कितनी हुई बारिश
| मैथन डीवीसी | 39.0 मिलीमीटर |
| पुटकी | 38.2 मिलीमीटर |
| मैथन | 36.0 मिलीमीटर |
| पंचेत | 35.4 मिलीमीटर |
| पंचेत डीवीसी | 35.2 मिलीमीटर |
| पापुनकी | 30.4 मिलीमीटर |
| हेंदगीर | 29.4 मिलीमीटर |
| आईसीएआर नामकुम | 27.8 मिलीमीटर |
| रांची एयरपोर्ट | 27.5 मिलीमीटर |
| गोविंदपुर डीवीसी | 27.2 मिलीमीटर |
| धनबाद | 26.4 मिलीमीटर |
| सीआईटी टाटीसिल्वे | 25.2 मिलीमीटर |
| बोकारो थर्मल | 22.8 मिलीमीटर |
| भवनाथपुर | 21.5 मिलीमीटर |
| बोकारो केवीके | 20.5 मिलीमीटर |
| रामगढ़ केवीके | 19.5 मिलीमीटर |
| चास | 19.2 मिलीमीटर |
| चंदवा | 18.0 मिलीमीटर |
| बुढ़मू | 16.0 मिलीमीटर |
| मांडू | 15.8 मिलीमीटर |
| कुड़ू | 14.2 मिलीमीटर |
| नावाडीह | 14.2 मिलीमीटर |
| रामगढ़ | 12.8 मिलीमीटर |
| बीएयू कांके | 12.4 मिलीमीटर |
| तिलैया डीवीसी | 11.6 मिलीमीटर |
| धुरकी | 11.5 मिलीमीटर |
| लोहरदगा केवीके | 11.5 मिलीमीटर |
| हरिहरगंज | 11.1 मिलीमीटर |
| ओरमांझी | 10.6 मिलीमीटर |
| गुमला बिशनपुर केवीके | 10.5 मिलीमीटर |
| खलारी | 10.0 मिलीमीटर |
| सरयू | 10.0 मिलीमीटर |
| लातेहार | 10.0 मिलीमीटर |
| तिलैया | 09.6 मिलीमीटर |
| डालटेनगंज | 09.6 मिलीमीटर |
| रामगढ़ | 09.4 मिलीमीटर |
| हजारीबाग डीवीसी | 08.6 मिलीमीटर |
| बंदगांव | 08.4 मिलीमीटर |
| तोपचांची | 08.0 मिलीमीटर |
| गारू | 08.0 मिलीमीटर |
| गढ़वा केवीके | 07.5 मिलीमीटर |
| लोहरदगा | 07.4 मिलीमीटर |
| परसाबाद | 07.2 मिलीमीटर |
| कोनेर | 06.8 मिलीमीटर |
| पांकी | 06.6 मिलीमीटर |
| कोनेर डीवीसी | 06.4 मिलीमीटर |
| चतरा | 06.0 मिलीमीटर |
| महगावां | 05.6 मिलीमीटर |
| दियाकेल खूंटी केवीके | 05.5 मिलीमीटर |
| हजारीबाग केवीके | 05.5 मिलीमीटर |
| कुरडेग | 05.4 मिलीमीटर |
| जामताड़ा | 05.2 मिलीमीटर |
| कोडरमा डीवीसी | 05.2 मिलीमीटर |
| मुरहू | 05.0 मिलीमीटर |
| गोमिया | 04.6 मिलीमीटर |
| बरही डीवीसी | 04.6 मिलीमीटर |
| रायडीह | 04.2 मिलीमीटर |
| फुसरो | 04.2 मिलीमीटर |
| करमाटांड़ | 04.2 मिलीमीटर |
| बालूमाथ | 04.0 मिलीमीटर |
| पालगंज | 04.0 मिलीमीटर |
| सारठ | 04.0 मिलीमीटर |
| चतरा केवीके | 03.5 मिलीमीटर |
| महारो | 02.6 मिलीमीटर |
| गढ़वा | 02.6 मिलीमीटर |
| मसानजोर | 02.6 मिलीमीटर |
| बरकीसुरिया | 02.6 मिलीमीटर |
| हिरणपुर | 02.4 मिलीमीटर |
| रनिया | 02.2 मिलीमीटर |
| सिकटिया | 02.2 मिलीमीटर |
| गोड्डा केवीके | 01.5 मिलीमीटर |
| पथरगामा | 01.2 मिलीमीटर |
| नंदाडीह | 01.2 मिलीमीटर |
| महेशपुर | 01.2 मिलीमीटर |
| गिरिडीह बेंगाबाद केवीके | 00.5 मिलीमीटर |
| बोराम | 00.2 मिलीमीटर |

